1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. जानना हो इनकम टैक्स रिटर्न का स्टेटस तो यह है तरीका

जानना हो इनकम टैक्स रिटर्न का स्टेटस तो यह है तरीका

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Jun 12, 2015 01:23 pm IST,  Updated : Oct 01, 2015 01:20 pm IST

जानिए इनकम टैक्स रिटर्न का स्टेटस चेक करना क्यों है जरूरी और क्या है तरीका।

जानना हो इनकम टैक्स रिटर्न का स्टेटस तो यह है तरीका- India TV Hindi
जानना हो इनकम टैक्स रिटर्न का स्टेटस तो यह है तरीका

नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न का स्टेटस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। हाल ही में वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए फॉर्म को अधिकांश लोगों ने भरा होगा जिसे काफी संशोधन के बाद सामने लाया गया है। जाने कैसे आईटीआर फॉर्म का ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक किया जाता है। इसे जानने से पहले यह जरूर जाने कि स्टेटस चेक करना क्यों अहम है?

आईटीआर फार्म का स्टेटस चेक करना जरूरी या नहीं-

विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर आप आईटीआर फॉर्म भरते हैं तो आपको अपने फार्म का स्टेटस भी जानना चाहिए। यह जानना इसलिए अहम होता है क्योकि आपका एक्नॉलेजमेंट फॉर्म बेंगलुरु के ऑफिस पहुंचा या नहीं इस बात की पुष्टि हो जाती है। अगर फॉर्म पहुंच चुका होता है तो आयकर विभाग की वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी मौजूद होती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपको फिर से अपना फॉर्म बेंगलुरु भेजना होगा और वो भी 120 दिनो के भीतर। इतना होने के बाद ही रिटर्न की प्रक्रिया पूरी होगी और आप रिटर्न के हकदार होंगे।

कैसे चेक करें स्टेटस-

आईटीआर फॉर्म का ऑनलाइन स्टेटस करने के लिए आपको बेहद सामान्य सा काम करना होगा और वो यह कि आपको नीचे दिए लिंक पर क्लिक करना होगा….

https://incometaxindiaefiling.gov.in/e-Filing/Services/ITRVStatusLink.html

यहां पर क्लिक करने के बाद ‘आईटीआर-V रिसीट स्टेटस’ का नया विंडो खुलेगा। फिर दो ऑप्शन सामने आएंगे। पहला ऑप्शन पैन कार्ड और दूसरा ऑप्शन एक्नॉलेजमेंट नंबर। अगर आप पैन कार्ड का ऑप्शन चुनते हैं तो आपको पैन कार्ड का नंबर, आकलन वर्ष और CAPTCHA कोड को फीड कर सबमिट करना होगा। आपके फॉर्म का स्टेटस आपके सामने होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा