1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. EPFO ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब 28 फरवरी तक दे सकते हैं जीवन प्रमाणपत्र

EPFO ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब 28 फरवरी तक दे सकते हैं जीवन प्रमाणपत्र

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jan 18, 2017 12:36 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 12:41 pm IST

EPFO ने अपने 50 लाख पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा 28 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी है।

EPFO ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब 28 फरवरी तक दे सकते हैं जीवन प्रमाणपत्र- India TV Hindi
EPFO ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब 28 फरवरी तक दे सकते हैं जीवन प्रमाणपत्र

नई दिल्ली।  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO ) ने पेंशनर्स के लिए बड़ा कदम उठाया है। EPFO ने अपने 50 लाख पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा 28 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी है। पिछले साल भी ईपीएफओ ने राहत दी थी इसने पिछले वर्ष नवंबर में जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा बढ़ाकर 15 जनवरी 2017 कर दी थी।

यह भी पढ़ें : सिर्फ एक SMS से सेकेंडों में जानिए, कितना है आपका EPF बैलेंस

28 फरवरी तक जमा कर सकते है जीवन प्रमाणपत्र

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, EPFO ने जीवन प्रमाण पत्र कार्यक्रम के जरिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा बढ़ाकर 28 फरवरी 2017 करने का फैसला किया है।

तस्‍वीरों के जरिए जानिए ऑनलाइन कैसे चेक करते हैं PF बैलेंस

PF account gallery

indiatvpaisapfac (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (5)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (6)IndiaTV Paisa

इसलिए बढ़ाई समयसीमा

  • उन्होंने कहा, डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए आधार की जरूरत को देखते हुए यह फैसला किया गया है।
  • ईपीएफओ ने कर्मचारी पेंशन योजना के लाभ जारी रखने के लिये पेंशनभोगियों के साथ-साथ अंशधारकों के लिये आधार जमा करना अनिवार्य किया है।

यह भी पढ़ें : शुरू हुई EPFO की एमनेस्‍टी योजना, एक रुपए की क्षतिपूर्ति देकर कर्मचारियों के नाम दर्ज करवा सकेंगी फर्में

अब घर बैठे-बैठे जमा कर सकते है डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

  • अधिकारी ने यह भी कहा, EPFO ने बैंकों के जरिए सीधे जीवन प्रमाणपत्र स्वीकार करने की व्यवस्था खत्म कर दी है।

    पेंशनभोगियों को अपने मोबाइल फोन या साझा सेवा केंद्रों या बैंक शाखाओं के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र देना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा