1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. PM Kisan: अभी तक आपके खाते में नहीं आई है रकम, ऐसे पता कर सकते हैं कि कहां अटका है आपका पैसा

PM Kisan: अभी तक आपके खाते में नहीं आई है रकम, ऐसे पता कर सकते हैं कि कहां अटका है आपका पैसा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 16, 2021 05:44 pm IST,  Updated : May 16, 2021 05:56 pm IST

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9.5 करोड़ किसानों के लिये 19000 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गयी है। ये योजना के तहत दी जाने वाली 8वीं किस्त है।

ऐसे जाने कहां फंसी है...- India TV Hindi
ऐसे जाने कहां फंसी है किसान सम्मान निधि की किस्त Image Source : PTI

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त को किसानों के खातों में भेजने की शुरुआत 14 मई को कर दी है, और किसानों के पास पैसे सीधे पहुंचने लगे हैं। हालांकि अभी भी कई किसानों के पास पैसा नहीं पहुंचा है। तो जानिये क्या हो सकती है वजह और कहां पा सकते हैं जानकारी।

कैसे बंटती है स्कीम में रकम

केंद्र सरकार की इस योजना में रकम प्रदेश सरकारों के द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर बंटती है। ऐसे में ये योजना दो चरणों में पूरी होती है। पहले चरण में प्रदेश सरकार किसानों का वेरिफिकेशन कर योग्य किसानों की लिस्ट आगे बढ़ाती है, जिसके बाद केंद्र सरकार से पैसा इन किसानों के खातों में पहुंच जाता है। यही वजह है कि स्कीम की 8 किस्त जारी होने के बाद पश्चिम बंगाल के किसानों को पहली बार ये रकम मिली है। कई बार पैसा प्रदेश सरकार के द्वारा वेरिफिकेशन में समय लगने की वजह से किसानों को देर में मिलता है। वेरिफिकेशन में देरी के लिये किसानों के द्वारा अधूरी जानकारियां अहम वजह होती हैं।

कैसे जाने देरी की वजह

देरी की वजह जानने के लिये या तो आप अपना ऑनलाइन स्टेट्स जांच सकते हैं। या फिर सीधे टोल फ्री नंबर पर बात कर सकते हैं। अगर हेल्प लाइन या ईमेल के जरिये जानकारी चाहते हैं तो इन नंबर और आईडी की मदद ले सकते हैं।

  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
  • पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
  • पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
  • पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
  • ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in

ऑनलाइन स्टेटस से कैसे जाने देरी की वजह

  1. पीएम किसान सम्मान निधि पर स्टेटस जानने के लिये https://pmkisan.gov.in पर जायें
  2. beneficiary status पर क्लिक करें
  3. आधार नंबर, अकाउंट नंबर, या मोबाइल नंबर से अपना स्टेटस जानें
  4. अगर स्टेटस में FTO is Generated and Payment confirmation is pending दिखे तो समझ जायें कि आपका पैसा आने वाला है। इसका राज्य सरकार के द्वारा वेरिफिकेशन हो चुका है और आपकी किस्त को आपके बैंक खाते में जमा करने के आदेश दिये जा चुके हैं।
  5. वही अगर साइट पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक ( Installment Payment Status) करते हैं और वहां आपको Rft Signed by State दिखता है तो इसका मतलब  है कि राज्य सरकार ने आपका वेरिफिकेशन कर लिया है और इसके बाद राज्य सरकार आपके खाते में पैसा ट्रांसफर करने के लिए केंद्र से अनुरोध करती है। इससे भी साफ है कि आपकी किस्त पर मुहर लग गयी है, और केंद्र की तरफ से हरी झंडी मिलते ही रकम आपके खाते में आ जायेगी।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: कोरोना संकट के बीच एयरटेल का करोड़ों भारतीयों को बड़ा तोहफा, मुफ्त में मिलेगा ये प्लान-पढ़ें पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें: बीते हफ्ते इन 8 कंपनियों में निवेशकों ने गंवाये 1.13 लाख करोड़ रुपये, जानिये कहां हुई कमाई

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा