1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना की अगली 2000 रुपये की किस्‍त से पहले जान लें इन 5 बदलाव के बारे में

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना की अगली 2000 रुपये की किस्‍त से पहले जान लें इन 5 बदलाव के बारे में

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 20, 2020 10:20 am IST,  Updated : Nov 20, 2020 10:20 am IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana का अब तक 11.33 करोड़ किसान लाभ उठा चुके हैं। इस योजना के तहत मोदी सरकार किसानों के खाते में एक साल में 6000 रुपए तीन बराबर किस्तों में डालती है।

इस योजना के तहत मोदी सरकार किसानों के खाते में एक साल में 6000 रुपए तीन बराबर किस्‍तों में डालती है।- India TV Hindi
इस योजना के तहत मोदी सरकार किसानों के खाते में एक साल में 6000 रुपए तीन बराबर किस्‍तों में डालती है। Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना का अब तक 11.33 करोड़ किसान लाभ उठा चुके हैं। इस योजना के तहत मोदी सरकार किसानों के खाते में एक साल में 6000 रुपए तीन बराबर किस्‍तों में डालती है। सरकार इस योजना के तहत अबतक 6 किस्‍तों का भुगतान कर चुकी है और अब जल्‍द ही सातवीं किस्‍त आने वाली है। 24 फरवरी 2019 को शुरू हुई पीएम किसान योजना में कई बदलाव किए जा चुके हैं। जैसे आधार कार्ड की अनिवार्यता, जोत सीमा का खत्म होना, खुद रजिस्ट्रेशन करना आदि। आइए जानें योजना शुरू होने से अब तक हुए महत्वपूर्ण बदलाव के बारे में..

किसान क्रेडिट कार्ड और मानधन योजना का लाभ

पीएम किसान स्कीम से अब किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) को भी जोड़ दिया गया है। पीएम किसान के लाभार्थियों के लिए केसीसी बनवाना आसान हो गया है। केसीसी पर 4 प्रतिशत पर 3 लाख रुपये तक का लोन किसानों को मिलता है। वहीं पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसान को पीएम किसान मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। इस योजना के तहत किसान पीएम-किसान स्कीम से प्राप्‍त लाभ में से सीधे ही अंशदान करने का विकल्‍प चुन सकते हैं।

 आधार कार्ड अनिवार्य

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम का फायदा उठाने की सोच रहे हैं तो सबसे जरूरी आपका आधार है। बिना आधार के आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते। सरकार ने लाभार्थियों के लिए आधार अनिवार्य कर दिया है।

जोत की सीमा खत्म

जना की शुरुआत में केवल उन किसानों को इसका पात्र माना गया, जिनके पास कृषि योग्य खेती 2 हेक्टेयर या 5 एकड़ थी। अब मोदी सरकार ने यह बाध्यता खत्म कर दी है ताकि इसका लाभ 14.5 करोड़ किसानों को मिल सके।

खुद रजिस्ट्रेशन की सुविधा

पीएम किसान योजना का लाभ अधिक से अधकि किसानों तक पहुंचे, इसके लिए मोदी सरकार ने लेखपाल, कानूनगो और कृषि अधिकारी के चक्कर लागाने की बाध्यता ही खत्म कर दी। अब किसान अपना रजिस्ट्रेशन खुद कर सकते हैं वो भी घर बैठे। अगर आपके पास खतौनी,  आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर है तो  pmkisan.nic.in  पर फामर्स कॉर्नर में जाकर खुद अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेट्स  जानने की सुविधा

सरकार ने एक और बड़ा बदलाव किया कि आप रजिस्ट्रेशन के बाद अपना स्टेट्स खुद चेक कर सकते हैं। जैसे आपके आवेदन की क्या स्थिति है, आपके बैंक अकाउंट में कितनी किस्त आ चुकी है आदि। अब पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपना आधार नंबर, मोबाइल या बैंक खाता नंबर दर्ज कर स्टेट्स की जानकारी ले सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा