1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. PM Kisan: जानें कब आएंगे 8वीं किस्त के 2000 रुपए, अटक जाएंगे पैसे अगर की यह गलती

PM Kisan: जानें कब आएंगे 8वीं किस्त के 2000 रुपए, अटक जाएंगे पैसे अगर की यह गलती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 16, 2021 05:09 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 05:09 pm IST

प्रधानमंत्री किसान सम्मान नीधि योजना की 8वीं किस्त के 2000 रुपए आने को लेकर बड़ी खबर है। अगर आप भी अपनी अगली किस्त के 2000 रुपए आने का इंतजार कर रहे है तो यह खबर आपके लिए ही है।

PM Kisan: जानें कब आएंगे 8वीं किस्त के 2000 रुपए, अटक जाएंगे पैसे अगर की यह गलती- India TV Hindi
PM Kisan: जानें कब आएंगे 8वीं किस्त के 2000 रुपए, अटक जाएंगे पैसे अगर की यह गलती

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान नीधि योजना की 8वीं किस्त के 2000 रुपए आने को लेकर बड़ी खबर है। अगर आप भी अपनी अगली किस्त के 2000 रुपए आने का इंतजार कर रहे है तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक किसानों के अकाउंट में 2000 रुपए की किस्त के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस साल सरकार 11.66 करोड़ किसानों के खाते में यह पैसे डालने वाली है। 

कब आएंगे PM Kisan की 8वीं किस्त के 2000 रुपए

सरकार पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक देती है, दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर तक आती है, तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच दी जाती है. उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के अंत तक, यानी 22 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल के दौरान ये किस्त किसानों के खाते में डाली जाएगी। ऐसे में हमारी तरफ से आपको सलाह दी जाती है कि  किसान अकसर ऐसी कुछ लगतियां कर देते है जिस्से किस्त के पैसे रुक जाते है ऐसे में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे ताकि आपको समस्या का समना ना करना पड़े। 

सिर्फ इन किसानों को मिलेगा फायदा

इसी में सबसे जरूरी शर्त यह है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके नाम पर खेत होंगे। इससे पहले उन किसानों को भी इस योजना का फायदा मिलता था, जिनके पास पुश्तैनी जमीन थी। लेकिन अब इन लोगों को इसका फायदा नहीं मिलता। शर्तों के मुताबिक खेती करने वाले किसान के पिता या दादा के नाम से जमीन है तो वह व्यक्ति इस योजना का हकदार नहीं है। साथ ही वे किसान जो कि खेती करते हैं लेकिन उनके नाम पर खेती योग्य जमीन नहीं है तो वे भी पात्र नहीं माने जाते।

अपात्र लोगों को मिल रहा था फायदा

इस योजना की शुरुआत के बाद जब सरकार ने जांच की तो पता चला कि इस स्कीम के जरिए ऐसे लोगों को फायदा मिल रहा है जो कि पात्र नहीं हैं। सरकार की कोशिश है कि इस स्कीम का फायदा हर हाल में ऐसे किसानों को मिले जो कि पात्रता की शर्तों को पूरी करते हैं। यही वजह है कि बीते 2 साल के दौरान सरकार ने इस स्कीम की शर्तों में कुछ बदलाव किए हैं।

इल गलती के कारण रुकेगा पैसा

अक्सर किसी डाक्यूमेंट में कोई कमी रहने के चलते पैसा अटक जाता है। सबसे सामान्य गलतियों में आधार, अकाउंट नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में गलती सामने आती है। अगर ऐसा हुआ तो आपको आने वाली किस्तें भी नहीं मिल पाएंगी। आप कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर इन गलतियों को सुधार सकते हैं। हालांकि इन गलतियों को आप घर बैठे सुधार सकते हैं। हम आपको घर बैठे गलतियां सुधारने का तरीका बता रहे हैं। 

  1. PM-Kisan Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। इसके फार्मर कॉर्नर के अंदर जाकर Edit Aadhaar Details ऑप्शन पर क्लिक करें।
  2. आप यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद एक कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
  3. अगर आपका केवल नाम गलत होता है यानी कि अप्लीकेशन और आधार में जो आपका नाम है दोनों अलग-अलग है तो आप इसे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं।
  4. अगर कोई और गलती है तो इसे आप अपने लेखपाल और कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें
  5. इसे अलावा वेबसाइट पर दिए गए Helpdesk ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर एंटर करने के बाद जो भी गलतियां हैं, उन्हें सुधार सकते हैं।जैसे आधार नंबर में सुधार, स्पेलिंग में गलती ऐसी तमाम गलतियों को ठीक किया जा सकता है।
  6. आपके पैसे क्यों अटक गए हैं, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी, ताकि आप गलतियों को सुधार सकें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा