नई दिल्ली। रियलमी ने 29 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली बिग बिलियन डेज सेल के लिए अपने लोकप्रिय फोन रियलमी सी2 को एक विशेष कीमत पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। रियलमी ने कहा है कि वह रियलमी सी2 को फ्लैट 1000 रुपए के डिस्काउंट के साथ एक विशेष कीमत पर 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक फ्लिपकार्ट डॉट कॉम और रियलमी डॉट कॉम पर बेचेगी।
Related Stories
कंपनी ने ट्विट कर बताया कि रियलमी सी2 के 2जीबी रैम व 32जीबी मेमोरी वेरिएंट की मार्केट प्राइस 6,999 रुपए है लेकिन बिग बिलियन डेज सेल के दौरान इसे 5,999 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार सी2 के 3जीबी रैम व 32जीबी मेमोरी वेरिएंट की ओरिजनल मार्केट प्राइस 7,999 रुपए है लेकिन इसे 6,999 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा।
इतना ही नहीं एक्सिस बैंक कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिये खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत का अतिरिक्त इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रियलमी सी2 को इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। यह फोन डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।
रियलमी सी2 एक डुअल समि फोन है जो एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर रन करता है। इसमें 6.1 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें ओक्टाकॉर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
4,000एमएएच बैटरी वाले रियलमी सी2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो एआई से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोल्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम हेडफोन जैक शामिल है।