1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. 4G डाउनलोड स्पीड में जियो ने एक बार फिर सबको दी पटखनी, वोडाफोन दूसरे स्थान पर

4G डाउनलोड स्पीड में जियो ने एक बार फिर सबको दी पटखनी, वोडाफोन दूसरे स्थान पर

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Dec 05, 2017 06:21 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 06:22 pm IST

4G टेक्‍नोलॉजी आधारित इंटरनेट की डाउनलोड स्पीड के लिहाज से रिलायंस जियो का दबदबा कायम है। सितंबर महीने में रिलायंस जियो के नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 21.9 एमबीपीएस रही।

Reliance Jio Mukesh Ambani- India TV Hindi
Reliance Jio

नई दिल्ली 4G टेक्‍नोलॉजी आधारित इंटरनेट की डाउनलोड स्पीड के लिहाज से रिलायंस जियो का दबदबा कायम है। सितंबर महीने में रिलायंस जियो के नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 21.9 एमबीपीएस रही। वहीं इसी दौरान 3G टेक्‍नोलॉजी में वोडाफोन के नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड सबसे अधिक 2.9 एमबीपीएस आंकी गई।

दूरसंचार नियामक TRAI की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 4G इंटरनेट में डाउनलोड स्पीड के हिसाब से सितंबर में रिलायंस जियो प्रथम स्‍थान पर रही। कंपनी इस खंड में लगातार नौंवे महीने अव्वल है और अगस्त में उसके नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 18.4 एमबीपीएस थी।

आलोच्य महीने में 4G नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड के हिसाब से वोडाफोन दूसरे स्थान पर रही। उसके नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 8.7 एमबीपीएस, आइडिया के नेटवर्क पर 8.6 व एयरटेल के नेटवर्क पर यह स्पीड 7.5 एमबीपीएस रही। हालांकि, समीक्षाधीन महीने में जियो को छोड़कर बाकी तीनों कंपनियों की औसत डाउनलोड स्पीड पिछले महीने की तुलना में घटी।

वहीं सितंबर महीने में 3G प्रौद्योगिकी के मामले में वोडाफोन के नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 2.9 एमबीपीएस, आइडिया के नेटवर्क पर 2.5 एमबीपीएस व एयरटेल के नेटवर्क पर 2.3 एमबीपीएस रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा