1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. आपके Jio Phone में आ गया है Whatsapp, इंस्‍टॉल करने का ये है तरीका

आपके Jio Phone में आ गया है Whatsapp, इंस्‍टॉल करने का ये है तरीका

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 11, 2018 04:37 pm IST,  Updated : Sep 11, 2018 04:37 pm IST

अब जियो फोन यूजर्स ऐप स्‍टोर से व्‍हाट्सऐप डाउनलोड कर इस मैसेजिंग ऐप का भरपूर लाभ उठा सकेंगे। रिलायंस जियो ने बाकायदा एक वि‍ज्ञप्ति जारी कर यह सूचना दी है।

Whatsapp for Jio Phone- India TV Hindi
Whatsapp for Jio Phone

नई दिल्‍ली। Jio Phone और Jio Phone 2 के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है। आज से जियो फोन के यूजर्स के लिए Whatsapp जारी कर दिया गया है। अब जियो फोन यूजर्स ऐप स्‍टोर से व्‍हाट्सऐप डाउनलोड कर इस मैसेजिंग ऐप का भरपूर लाभ उठा सकेंगे। रिलायंस जियो ने बाकायदा एक वि‍ज्ञप्ति जारी कर यह सूचना दी है। इसके अनुसार, 10 सितंबर को ही ऐप स्‍टोर में व्‍हाट्सऐप को शामिल किया गया है। 20 सितंबर तक सभी जियो फोन के Whatsapp मैसेंजर जारी कर दिया जाएगा।

अगर आपके पास जियोफोन या जियोफोन 2 है तो आप ऐप स्टोर से व्‍हाट्सऐप डाउनलोड कर अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। आपको याद होगा कि कुछ महीने पहले ही रिलायंस जियो ने जियोफोन का अपग्रेडेड वेरियंट जियोफोन 2 लॉन्च किया था।

जियो फोन में व्‍हाट्सऐप डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले फोन का मेन्यू ऑप्शन ओपन करें। इसके बाद यहां App Store सर्च करें। ऐप स्टोर पर क्लिक करें और वहां पर व्‍हाट्सऐप ढूंढें। फिर इसे डाउनलोड कर लें। एक बार डाउनलोड करने के बाद आप किसी भी व्‍हाट्सऐप यूजर को मैसेज भेज सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा