1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. सावधान! SBI का FASTag हो जाएगा बंद, आज ही करवा लें ये काम

सावधान! SBI का FASTag हो जाएगा बंद, आज ही करवा लें ये काम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 04, 2021 09:11 am IST,  Updated : Jun 04, 2021 09:11 am IST

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने फास्टैग ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

SBI ग्राहकों का FASTag हो...- India TV Hindi
SBI ग्राहकों का FASTag हो जाएगा बंद, आज ही करवा लें ये काम Image Source : SBI

देश के सभी हाईवे पर फास्टैग को अनिवार्य कर लिया गया है। आपको किसी भी टोल को पार करने से पहले अपने फास्टैग वॉलेट में जरूरी अमाउंट भरना होता है। इस बीच देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने फास्टैग ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा है कि वे अगले छ: महीने के भीतर अपना KYC अपडेट करवा लें, नहीं तो वे अपना फास्टैग टॉपअप नहीं करवा पाएंगे। 

स्टेट बैंक ने ट्वीट करते हुए बताया कि आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, कृपया ग्राहक अगले 06 महीनों के भीतर एसबीआई फास्टैग एजेंटों के पास जाकर अपने केवाईसी को अपडेट करें। ऐसा नहीं करने पर ग्राहक फास्टैग खाते में टॉप अप नहीं कर पाएंगे और यह ब्लॉक हो जाएगा। बता दें कि रिजर्व बैंक ने हाल ही में फास्टैग जारी करने वाले बैंकों को ग्राहकों का डेटा अपडेट करवाने के लिए कहा था।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

यमुना एक्सप्रेस वे पर 15 जून से चलेगा फास्टैग 

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। देश के इस पहले एक्सप्रेसवे पर 15 जून से फास्टैग की सुविधा शुरू हो जाएगी। बता दें कि निजी कंपनी द्वारा संचालित होने के कारण सिर्फ इसी एक्सप्रेसवे पर फास्टैग की सुविधा नहीं थी। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों को कैश पेमेंट करना पड़ता है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर फिलहाल तीनों टोल प्लाजा पर आने-जाने वाली दो-दो लेन में फास्टैग की सुविधा मिलेगी। अगले कुछ ही समय में फास्टैग सुविधा धीरे-धीरे फास्टैग वाली लेन की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। 

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

यात्रियों को मिलेगी राहत

देश का सबसे आधुनिक हाइवे होने के बावजूद यमुना एक्सप्रेस वे फास्टैग की सुविधा नहीं थी। जिसके कारण लोगों को टोल पेमेंट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। सबसे ज्यादा मुसीबत त्योहारों के आसपास हो जाती है। दिवाली होली जैसे त्योहारों के दौरान टोल पर जाम जैसे हालात बन जाते हैं। इसके अलावा 26 जनवरी, 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर भी एक्सप्रेस वे पर जाम की स्थिति बन जाती है। फास्टैग सुविधा शुरू होने से इस समस्या से निजात मिल जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा