Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. पहली जून से SBI की इन सेवाओं के लिए देने होंगे एक्‍स्‍ट्रा चार्ज, नियमों में होगा बदलाव

पहली जून से SBI की इन सेवाओं के लिए देने होंगे एक्‍स्‍ट्रा चार्ज, नियमों में होगा बदलाव

Manish Mishra
Published : May 29, 2017 04:11 pm IST, Updated : May 29, 2017 04:11 pm IST

1 जून से अगर आप SBI जाकर कटे-फटे नोट बदलवाते हैं या एक सीमा से अधिक बार पैसे निकालते हैं तो SBI आपसे चार्ज वसूलेगा।

पहली जून से SBI की इन सेवाओं के लिए देने होंगे ज्‍यादा शुल्‍क, नियमों में होगा बदलाव- India TV Paisa
पहली जून से SBI की इन सेवाओं के लिए देने होंगे ज्‍यादा शुल्‍क, नियमों में होगा बदलाव

नई दिल्ली। भले ही देश के सबसे बड़े कर्जदाता SBI ने अपने होम लोन ग्राहकों को हाल ही में सस्‍ती दरों का तोहफा दिया हो लेकिन यह 1 जून से अपनी कई सर्विसेज के शुल्‍क में बढ़ोतरी करने जा रहा है। पहली जून से अगर आप SBI जाकर कटे-फटे नोट बदलवाते हैं या एक सीमा से अधिक बार पैसे निकालते हैं तो SBI आपसे चार्ज वसूलेगा। बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट के ग्राहकों को पैसे निकालने, नए कार्ड इश्यू करवाने जैसी सुविधाएं के लिए भी 1 जून से चार्ज देना होगा। यहां क्लिक कर जाने SBI के नए नियमों के तहत कितना चार्ज लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ONGC को पीछे छोड़ सार्वजनिक क्षेत्र में सबसे अधिक लाभ कमाने वाली कंपनी बनी IOC

पांचवीं बार से कैश विड्रॉल पर लगेगा चार्ज

SBI से कैश विड्रॉल सिर्फ 4 बार तक के लिए ही मुफ्त रहेगी। इसमें ATM ट्रांजैक्शंस भी शामिल हैं। 4 बार से ज्यादा SBI की ब्रांच से भी कैश विड्रॉल करेंगे तो हर ट्रांजैक्शन पर 50 रुपए का सर्विस चार्ज+सर्विस टैक्स लगेगा। SBI के एटीएम से 4 बार से ज्यादा विड्रॉल करेंगे तो हर ट्रांजैक्शन पर 10 रुपए सर्विस चार्ज+सर्विस टैक्स देना होगा। दूसरे बैंक के ATM से 4 बार से ज्यादा कैश विड्रॉल पर हर ट्रांजैक्शन पर 20 रुपए सर्विस चार्ज+सर्विस टैक्स लगेगा।

पुराने कटे-फटे नोट बदलने पर भी लगेगा चार्ज

SBI 20 से ज्यादा या 5,000 रुपए से ज्यादा कटे-फटे नोट बदलवाने पर अब 2 से लेकर 5 रुपए तक का चार्ज+सर्विस टैक्स वसूलेगा। इसके तहत हर नोट पर 2 रुपये या हरेक 1,000 रुपये पर 5 रुपये चार्ज, जो भी ज्यादा होगा, वह वसूला जाएगा। 5,000 रुपए तक कीमत होने पर हर नोट पर 2 रुपये चार्ज+सर्विस टैक्स वसूला जाएगा और 5000 रुपये से ज्यादा कीमत होने पर हर नोट पर 5 रुपये चार्ज+सर्विस टैक्स लिया जाएगा। कटे-फटे 20 नोट जिनकी कुल कीमत 5,000 रुपये से ज्यादा नहीं होगी तक बदलने पर SBI कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा।

RBI ने दिए कटे-फटे नोट को लेकर दिए थे ये निर्देश

30 अप्रैल को ही RBI ने बैंकों को कटे, लिखे, पुराने व फटे नोटों को लेने के लिए कहा था. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों को साफ निर्देश दिया है कि उन्हें गंदे नोट लेने ही होंगे और इसे लेने से वे इनकार नहीं कर सकते। लेकिन अगर आप SBI में कटे-फटे या गले-गीले नोट जमा कराएंगे तो आपके ऊपर अतिरिक्त चार्ज देना होर्गा।

यह भी पढ़ें : SBI ग्राहकों को नहीं है सर्विस के लिए लाइन में लगने की जरुरत, ऐसे इस्तेमाल करें नो क्यू सेवा

बेसिक बैंक डिपॉजिट अकाउंट के नए कार्ड पर भी लगेगा चार्ज

1 जून से SBI एक्स्ट्रा डेबिट कार्ड इश्यू करने पर भी चार्ज लेने की तैयारी कर रहा है। एक जून से बैंक सिर्फ रुपे डेबिट कार्ड ही मुफ्त में जारी करेगा। बाकी सभी कार्ड जारी करने पर बैंक ने सर्विस चार्ज लेने का ऐलान कर दिया है। 1 जून से बैंक मास्टर और वीजा कार्ड इश्यू करने पर सर्विस चार्ज लेगा।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement