1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. कोरोना की वजह से सेबी के 147 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

कोरोना की वजह से सेबी के 147 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 20, 2020 06:19 pm IST,  Updated : Mar 20, 2020 06:19 pm IST

23 मार्च की जगह अब 30 अप्रैल तक दे सकेंगे नौकरियों के लिए आवेदन

SEBI- India TV Hindi
SEBI Image Source : FILE

नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने वरिष्ठ कार्यकारी स्तर के 147 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इसे 23 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने सात मार्च को इन पदों के लिए आवेदन मंगाए थे। सेबी अपने काम को तेज और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों की संख्या बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। ये नियुक्तियां इसी योजना का हिस्सा है।

सेबी ने जानकारी दी कि अभूतपूर्व हालातों को देखते हुए नियुक्ति प्रक्रिया की तिथियों में यह बदलाव किया जा रहा है।  सेबी ने ग्रेड-ए स्तर के (सहायक प्रबंधक) के 147 पदों के लिए आवेदन मंगाए थे। इसमें विधिक के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, शोधार्थी और अन्य सामान्य प्रशासन के पद शामिल हैं। सेबी ने इन पदों के लिए ली जाने वाली परीक्षा के कार्यक्रम में भी बदलाव किया है। इसमें अब परीक्षाएं 4 जुलाई और 3 अगस्त को होगी। यह पहले 12 अप्रैल और तीन मई को होनी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा