1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. सेबी बढ़ाएगी अधिकारियों की संख्या, 147 नौकरियों के लिए आवेदन मंगाए

सेबी बढ़ाएगी अधिकारियों की संख्या, 147 नौकरियों के लिए आवेदन मंगाए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 10, 2020 10:58 am IST,  Updated : Mar 10, 2020 10:58 am IST

23 मार्च तक ऑनलाइन भरे जाएंगे आवेदन

Sebi- India TV Hindi
Sebi

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने वरिष्ठ स्तर पर 147 कार्यकारियों की भर्तियों के लिए आवेदन मंगाए हैं। यह बाजार नियामक के अपने अधिकारियों की संख्या बढ़ाने की योजना का हिस्सा है। सेबी ने अधिकारी ग्रेड-अ (सहायक प्रबंधक) स्तर पर 147 नियुक्तियों का विज्ञापन जारी किया है। 

सेबी ने विधिक विशेषज्ञों के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, शोधार्थी और अन्य सामान्य प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदक सात से 23 मार्च के बीच सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें 80 पद सामान्य प्रशासन के लिए सहायक प्रबंधक, 34 पद शोधार्थियों के लिए और 22 पद सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग और आधिकारिक भाषा विभाग के लिए भी आवेदन मंगाए गए हैं। 

आवेदन से जुड़ी शर्तों के लिए सेबी की वेबसाइट जाकर जानकारी पा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा