1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. बंद होंगे आइडिया के पोस्टपेड प्लान, वोडाफोन RED में शिफ्ट होंगे आइडिया के ग्राहक

बंद होंगे आइडिया के पोस्टपेड प्लान, वोडाफोन RED में शिफ्ट होंगे आइडिया के ग्राहक

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 06, 2020 08:13 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 08:14 pm IST

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया अपने पोस्टपेड सेवाओं से आइडिया ब्रैंड हटाने जा रही है

Vodafone Idea- India TV Hindi
Vodafone Idea

नई दिल्ली| टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया अपने पोस्टपेड सेवाओं से आइडिया ब्रैंड हटाने जा रही है। कंपनी ने गुरुवार को इस बारे मे जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार अब पोस्टपेड सेवाओं में वोडाफोन के प्लान ही रहेंगे। वहीं आइडिया के मौजूदा ग्राहक अपने प्लान से मिलते जुलते वोडाफोन RED के प्लान में शिफ्ट कर दिए जाएंगे। हालांकि प्रीपेड ग्राहकों के लिए वोडाफोन और आइडिया दोनों ब्रैंड के नाम से सेवाएं दी जाएंगी।

कंपनी के मुताबिक अब वोडाफोन और आइडिया ब्रैंड के चैनल और स्टोर में वोडाफोन RED प्लान मिलेंगे। सभी नए ग्राहकों को वोडाफोन RED प्लान ही मिलेगा। वहीं आइडिया के निर्वाण प्लान के सभी मौजूदा ग्राहक अपने प्लान से मिलते जुलते वोडाफोन RED प्लान में शिफ्ट किए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक ये कदम दोनो ब्रैंड और उनके ग्राहकों को धीरे धीरे एक करने की प्रक्रिया का हिस्सा है। कंपनी की योजना के मुताबिक सबसे पहले ये बदलाव मुंबई से शुरू किया जाएगा। इसके बाद अगले कुछ महीने में ये बदलाव सभी सर्किल में लागू किया जाएगा। 

वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर ने अपने मोबाइल बिजनेस को अगस्त 2018 में मिलाने का फैसला किया था। जिसके बाद वोडाफोन आइडिया बनी थी। दोनो ब्रैंड अब अपने पूरे कारोबार को एक करने के लिए सिलसिलेवार तरीके से कदम उठा रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा