1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. शाओमी ने अपनी वेबसाइट पर लिस्‍ट किए एमआई के टीशर्ट और बैग, मिल रहा है डिस्‍काउंट

शाओमी ने अपनी वेबसाइट पर लिस्‍ट किए एमआई के टीशर्ट और बैग, मिल रहा है डिस्‍काउंट

 Published : Apr 21, 2018 03:37 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 07:01 pm IST

कंपनी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mi.com पर कंपनी से जुड़े कुछ खास मर्चेंडाइज यानि कि एमआई लिखी हुई टीशर्ट और ट्रैवल बैग और बैकपैक भी उपलब्‍ध करा रही है।

mi
 - India TV Hindi
mi  

नई दिल्‍ली। चीन की दिग्‍गज कंपनी शाओमी हमेशा से अपने टेक्‍नोलॉजी प्रोडक्‍ट के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि भारत में भी चीनी कंपनी ने मात्र 4 साल में एक खास जगह बना ली है। चीनी कंपनी भारत में मोबाइल फोन के अलावा एक्‍सेसरीज़ भी बेचती है। लेकिन अब कंपनी अपने मर्चेंडाइज की रेंज में बढ़ोत्‍तरी कर रही है। यही कारण है कि अब शाओमी की वेबसाइट पर टीर्शट और बैकपैक भी बेचती दिख रही है। यदि आप शाओमी की वेबसाइट पर जाकर देखें तो यहां पर कंपनी कपड़े बेचती भी दिख रही है। जी हां ये सच है। कंपनी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mi.com पर कंपनी से जुड़े कुछ खास मर्चेंडाइज यानि कि एमआई लिखी हुई टीशर्ट और ट्रैवल बैग और बैकपैक भी उपलब्‍ध करा रही है। 

 
शाओमी की वेबसाइट मी डॉट कॉम पर कंपनी इन मर्चेंडाइज से जुड़ी चीजों पर डिस्‍काउंट भी दे रही है। सबसे पहले शाओमी और एमआई के नाम लिखी टीशर्ट की बात करते हैं। यह टीशर्ट विभिन्‍न साइज में उपलब्‍ध है। इसकी कीमत 549 रुपए रखी गई है। इसके अलावा यहां पर शाओमी के बैकपैक और बैग भी मिल रहे हैं। यहां पर नीले रंग के शाओमी के बैकपैक पर 100 रुपए की छूट भी मिल रही है। यह बैकपैक यहां पर 999 रुपए की जाए 899 रुपए में उपलब्‍ध है। इसके अलावा यहां ट्रैवल बैकपैक भी है जिसकी कीमत 2199 रुपए है लेकिन यहां पर यह 200 रुपए सस्‍ता यानि कि 1999 रुपए में मिल रहा है। वहीं एक बैकपैक 1799 रुपए का है। लेकिन यहां पर यह भी सस्‍ते में यानि कि 1599 रुपए में मिल रहा है। 
 
यआप इसे अपने घर पर ऑर्डर कर मंगा सकते हैं। यहां पर आपको अपना पिनकोड डालना होगा। पिन कोड के आधार पर कंपनी ये प्रोडक्‍ट आपके घर पर आ जाएंगे। लेकिन यहां आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि कंपनी ने भारत के कुछ खास शहरों में ही इसकी डिलिवरी सर्विस शुरू की है। हो सकता है जहां आप रहते हों वहां शाओमी डिलिवरी नहीं प्रदान करती हो। ऐसे में जरूरी नहीं है कि आप जिस जगह पर रहते हैं वहां पर कंपनी डिलिवरी प्रदान करे। आप इस टीशर्ट को क्रेडिट और डेबिट कार्ड के अलावा ऑनलाइन बैंकिग के साथ खरीद सकते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा