1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Axis Bank FD Rate Hike: एक्सिस बैंक ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज, अब निवेशकों को मिलेगा ज्यादा फायदा

Axis Bank FD Rate Hike: एक्सिस बैंक ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज, अब निवेशकों को मिलेगा ज्यादा फायदा

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 06, 2024 09:16 am IST,  Updated : Feb 06, 2024 09:16 am IST

Axis Bank Latest FD Rate: एक्सिस बैंक की ओर से एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। अब बैंक में निवेशकों को 7.85 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है।

Axis Bank- India TV Hindi
एक्सिस बैंक ने एफडी की ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। Image Source : FILE

Axis Bank FD Rate Hike:एक्सिस बैंक की ओर से एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। इसके बाद 2 करोड़ से कम की एफडी पर आम निवेशकों को 7.20 प्रतिशत और वरिष्ठ निवेशकों को 7.85 प्रतिशत का अधिकतम ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 5 फरवरी, 2024 से लागू हो गई हैं। 

इस एफडी की ब्याज दर बढ़ी

एक्सिस बैंक की ओर से 17 महीने से लेकर 18 महीने से कम की एफडी की ब्याज दर में 10 आधार अंक की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद आम निवेशकों को इस एफडी पर 7.20 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। पहले ये 7.10 प्रतिशत था। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज 7.75 प्रतिशत से बढ़कर 7.85 प्रतिशत हो गया है। 

एक्सिस बैंक की एफडी ब्याज दरें

एक्सिस बैंक की ओर से सामान्य निवेशकों को 3 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत की ब्याज दर 7 दिन से लेकर 10 वर्ष की एफडी पर ऑफर की जा रही है। 

एक्सिस बैंक एफडी की ब्याज दरें 

 

  • 7 से 29 दिन - 3 प्रतिशत 
  • 30 से 45 दिन - 3.5 प्रतिशत
  • 46 से 60 दिन - 4.25 प्रतिशत
  • 61 दिन से लेकर 3 महीने से कम - 4.50 प्रतिशत
  • 3 महीने एक दिन से लेकर 6 महीने से कम - 4.75 प्रतिशत
  • 6 महीने से लेकर 9 महीने से कम - 5.75 प्रतिशत
  • 9 महीने से लेकर एक वर्ष - 6 प्रतिशत
  • 1 वर्ष से लेकर 15 महीने से कम - 6.70 प्रतिशत
  • 15 महीने एक दिन से लेकर 17 महीने से कम- 7.10 प्रतिशत
  • 17 महीने से अधिक से 18 महीन से कम - 7.20 प्रतिशत
  • 18 महीने से लेकर 5 वर्ष से कम 7.10 प्रतिशत
  • 5 से 10 वर्ष तक - 7.00 प्रतिशत

वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज

एक्सिस बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को 0.75 प्रतिशत तक का अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.85 प्रतिशत की ब्याज ऑफर की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा