1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. ट्रेन में तत्काल टिकट भी नहीं मिला? चार्ट बनने के बाद भी मिल जाएगी कन्फर्म सीट- जानिए कैसे

ट्रेन में तत्काल टिकट भी नहीं मिला? चार्ट बनने के बाद भी मिल जाएगी कन्फर्म सीट- जानिए कैसे

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 14, 2024 07:55 am IST,  Updated : Oct 14, 2024 07:55 am IST

किसी भी ट्रेन में सामान्य कोटा की टिकट यात्रा की तारीख से 4 महीने पहले बुक की जा सकती है। इसके अलावा, तत्काल कोटा की टिकट को यात्रा की तारीख से कम से कम 1 दिन पहले बुक किया जा सकता है।

चार्ट बनने के बाद बुक किया जा सकता है करेंट टिकट- India TV Hindi
चार्ट बनने के बाद बुक किया जा सकता है करेंट टिकट Image Source : FREEPIK

भारतीय रेल का टिकटिंग सिस्टम अब पहले के मुकाबले काफी हाईटेक हो चुका है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब रेल यात्री किसी यात्रा के लिए चार्ट तैयार होने के बाद भी टिकट बुक कर सकते हैं। भारतीय रेल की ऑनलाइन टिकटिंग यूनिट IRCTC अपने यूजर्स को एक खास फीचर देता है। इस फीचर के तहत आप आईआरसीटीसी के मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक 'करेंट टिकट' बुक कर सकते हैं। ये करेंट टिकट, ट्रेन का चार्ट तैयार होने के बाद भी बुक की जा सकती है।

चार्ट बनने के बाद बुक किया जा सकता है करेंट टिकट

बताते चलें कि किसी भी ट्रेन में सामान्य कोटा की टिकट यात्रा की तारीख से 4 महीने पहले बुक की जा सकती है। इसके अलावा, तत्काल कोटा की टिकट को यात्रा की तारीख से कम से कम 1 दिन पहले बुक किया जा सकता है। अगर आप इन दोनों कोटा में ही टिकट नहीं बुक करा पाए तो आपके लिए करेंट टिकट का एक और ऑप्शन उपलब्ध है। करेंट टिकट को उस स्थिति में बुक किया जाता है, जब आप साधारण कोटा और तत्काल कोटा दोनों मिस कर देते हैं।

चार्ट बनने के बाद खाली सीटों को अलॉट करता है आईआरसीटीसी

दरअसल, करेंट बुकिंग किसी ट्रेन का चार्ट बनने के बाद खाली सीट के लिए बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराती है। कई बार ऐसा होता है कि लोग ट्रेन का चार्ट बनने के बाद भी अपनी कन्फर्म टिकट को कैंसिल करा देते हैं। ऐसे में कैंसिल कराई गई सीट खाली रह जाती है। आईआरसीटीसी इन्हीं खाली सीट को करेंट टिकट के जरिए अलॉट कराता है। करेंट टिकट का ऑप्शन ट्रेन में उपलब्ध किसी भी क्लास के लिए टिकट बुक करने की सुविधा देता है, जिसमें सीट खाली है।

करेंट टिकट में कन्फर्म सीट मिलने के कितने चांस हैं

हालांकि, करेंट टिकट के जरिए कन्फर्म सीट मिलने की संभावना उन रूटों पर ज्यादा जिस पर बहुत ज्यादा भीड़ नहीं होती है। लेकिन जिस रूट पर यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा होती है, उन रूट पर करेंट टिकट के जरिए कन्फर्म सीट मिलने की संभावना थोड़ी कम होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा