1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. FD Rate Hike: इन बैंकों ने दिसंबर में FD पर बढ़ाई ब्याज, मिल रहा 8.6 प्रतिशत तक का फायदा

FD Rate Hike: इन बैंकों ने दिसंबर में FD पर बढ़ाई ब्याज, मिल रहा 8.6 प्रतिशत तक का फायदा

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 26, 2023 02:33 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 02:33 pm IST

FD Rate Hike: दिसंबर में कई बैंकों की ओर से ब्याज दरों को बढ़ाया गया है। इसके बाद निवेशकों को 8.60 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।

FD Rate Hike- India TV Hindi
FD Rate Hike Image Source : FILE PHOTO

दिसंबर का महीने में कई बैंकों की ओर एफडी पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की गई है, इसमें सरकारी के साथ-साथ गैर-सरकारी बैंकों का नाम शामिल है। इन बैंकों में एफडी कराने पर निवेशकों को 8.60 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। ऐसे में अगर आप एफडी कराने चाहते हैं तो ये आपको लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। 

बैंक ऑफ इंडिया 

सरकारी क्षेत्र के बैंक बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दो करोड़ से लेकर 10 करोड़ तक की एफडी की ब्याज दरों में बदलाव एक दिसंबर, 2023 से किया गया है। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 46 दिन से लेकर 90 दिन की एफडी पर 5.25 प्रतिशत, 91 से लेकर 179 दिनों की एफडी पर 6.00 प्रतिशत, 180 दिनों से लेकर 210 दिनों की एफडी पर 6.25 प्रतिशत, 211 दिनों से लेकर एक वर्ष से कम की एफडी पर 6.50 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। एक वर्ष की एफडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। 

कोटक महिंद्र बैंक 

कोटक महिंद्र बैंक की ओर से भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। बैंक द्वारा अब एफडी पर निवेशकों को 2.75 प्रतिशत से लेकर 7.25 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। ये ब्याज दरें 11 दिसंबर,2023 को लागू हुई थी। 

डीसीबी बैंक 

डीसीबी बैंक द्वारा चुनिंदा अवधि की 2 करोड़ से कम एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद बैंक द्वारा सामान्य निवेशकों को 8 प्रतिशत और वरिष्ठ निवेशकों को 8.60 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। 

फेडरल बैंक 

फेडरल बैंक द्वारा 5 दिसंबर को एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया गया था। बैंक द्वारा अधिकतम ब्याज 500 दिनों की एफडी पर 7.50 प्रतिशत की ब्याज सामान्य निवेशकों को ऑफर किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 500 दिनों की एफडी पर 8.15 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा