1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. भारत पेट्रोलियम से भरवाते हैं पेट्रोल? UFill सर्विस का इस्तेमाल कर ऐसे पाएं डिस्काउंट

भारत पेट्रोलियम से भरवाते हैं पेट्रोल? UFill सर्विस का इस्तेमाल कर ऐसे पाएं डिस्काउंट

 Published : Nov 12, 2022 06:41 pm IST,  Updated : Nov 12, 2022 06:41 pm IST

भारत पेट्रोलियम से पेट्रोल भरवाने पर आप डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले UFill सर्विस का इस्तेमाल करना होगा। इसके साथ ही अब गिफ्ट वाउचर भी पा सकते हैं।

UFill सर्विस का इस्तेमाल...- India TV Hindi
UFill सर्विस का इस्तेमाल कर ऐसे पाएं डिस्काउंट Image Source : FILE

पेट्रोल की कीमत धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। इसी वजह से कार और बाइक बनाने वाली कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी देती है। इससे केवल इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ही लाभ मिल रहा है। ऐसे में उन लोगों के पास कोई भी विकल्प उपलब्ध नहीं है जो पहले से पेट्रोल और डीजल वाहन का इस्तेमाल करते हैं। क्या आपके पास भी पेट्रोल वाहन है और इसकी बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। अगर आप भारत पेट्रोलियम से पेट्रोल भरवा आते हैं तो आपको डिस्काउंट मिल सकता है। इसके लिए UFill सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

क्या होता है UFill सर्विस 

भारत पेट्रोलियम से वाहन में पेट्रोल डलवाने के बाद अपनी सहूलियत के अनुसार लोग कैश और ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। वहीं दूसरी तरफ आप UFill सर्विस का इस्तेमाल कर डिस्काउंट ले सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर UFill सर्विस है क्या। भारत पैट्रोलियम कंपनी ने ग्राहक से पैसे लेने के लिए एक अलग ऐप को लांच किया था। पेट्रोल डीजल, सीएनजी और पीएनजी लेने के बाद आप इस सर्विस से पेमेंट कर डिस्काउंट ले सकते हैं। आपको बता दें कि कैश या किसी और सर्विस का इस्तेमाल कर पेमेंट करने से डिस्काउंट का लाभ नहीं ले पाएंगे। 

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें ये ऐप 

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर और आईओएस यूजर्स के लिए ऐप स्टोर पर hello BPCL the one app for all ऐप उपलब्ध है। इसे मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर और अकाउंट नंबर डालकर आईडी बनाएं। इसके बाद पेट्रोल डीजल या फिर किसी और सर्विस का इस्तेमाल करने के बाद इस ऐप से पेमेंट कर डिस्काउंट ले सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। स्कैन करने के बाद या यूपीआई आईडी से भी पेमेंट कर सकते हैं।

UPI से करें पेमेंट

1. वाहन में पेट्रोल भरवाने के बाद UFill सर्विस का इस्तेमाल कर यूटीआई से पेमेंट करें।

2. इसके बाद आपको एक वाउचर प्राप्त होगा। 

3. उस वाउचर में इस बात की जानकारी होगी कि आपको कितने रुपए डिस्काउंट मिले हैं।

4. ओटीपी के साथ वाउचर में लिखे कोड को पेट्रोल पंप पर दिखाएं।

5. अब आप पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने वाले व्यक्ति से एक्स्ट्रा पेमेंट डालने के लिए कह सकते हैं।

6. इस तरह आप UFill सर्विस का इस्तेमाल कर हर बार डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा