Rupay Navratri Offers: देशभर में त्योहारों की शुरुआत हो गई है। सोमवार, 22 सितंबर को नवरात्रि के साथ ही इस साल का फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। फेस्टिव सीजन शुरू होने के साथ ही तमाम छोटी-बड़ी कंपनियों ने ग्राहकों के लिए ऑफर्स की बौछार कर दी है। इसी सिलसिले में RuPay भी अलग-अलग डील पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। Paytm Flights पर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट बुक करने पर 12 प्रतिशत तक (अधिकतम 7500 रुपये) का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके लिए आपको RuPay क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करनी होगी। रुपे का ये ऑफर 22 अगस्त से लेकर 31 अक्टूबर तक चलेगा।
Paytm Flights पर ही बुक करनी होगी टिकट
RuPay के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको पेटीएम मोबाइल ऐप पर मौजूद पेटीएम फ्लाइट्स से ही टिकट बुक करनी होगी। डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट बुक करने पर आपको 12 प्रतिशत (अधिकतम 1800 रुपये) का डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए मिनिमम बुकिंग वैल्यू 5000 रुपये होनी चाहिए। टिकट बुक करने के बाद आपको रुपे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करनी होगी। पेमेंट करते समय आपको FLYRUPAY और RUPAYDOM कोड का इस्तेमाल करना होगा। इस कोड का इस्तेमाल करने पर आपको फ्लैट 12 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल जाएगा। ध्यान रहे कि डोमेस्टिक टिकट पर मिलने वाला डिस्काउंट 1800 रुपये से ज्यादा नहीं होगा।
इंटरनेशनल फ्लाइट पर मिलेगा 7500 रुपये तक का डिस्काउंट
इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट बुक करने पर आपको 10 प्रतिशत (अधिकतम 7500 रुपये) का डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए मिनिमम बुकिंग वैल्यू 10,000 रुपये होनी चाहिए। टिकट बुक करने के बाद आपको रुपे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करनी होगी। पेमेंट करते समय आपको INTRUPAY और RUPAYINT कोड का इस्तेमाल करना होगा। इस कोड का इस्तेमाल करने पर आपको फ्लैट 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल जाएगा। ध्यान रहे कि इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट बुक पर मिलने वाला डिस्काउंट 7500 रुपये से ज्यादा नहीं होगा। ऑफर से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप RuPay Credit Card की वेबसाइट https://www.rupay.co.in/rupay-festive-carnival/rupay-festive-carnival-detail?id=94 पर जा सकते हैं।



































