1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Gold rate Today: गोल्ड खरीदने का शानदार मौका! एक झटके में इतने रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी भी धड़ाम

Gold rate Today: गोल्ड खरीदने का शानदार मौका! एक झटके में इतने रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी भी धड़ाम

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jul 06, 2022 05:14 pm IST,  Updated : Jul 06, 2022 05:14 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,770 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 19.94 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था।

Gold rate today - India TV Hindi
Gold rate today Image Source : FILE

Highlights

  • 51,304 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया गिरावट के साथ सोने का भाव
  • चांदी की कीमत भी 1,276 रुपये टूटकर 56,930 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,770 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा

Gold rate Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 760 रुपये की गिरावट के साथ 51,304 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,064 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,276 रुपये टूटकर 56,930 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,206 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,770 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 19.94 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था। 

वायदा बाजार में रही तेजी 

 

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में बुधवार को सोना 83 रुपये की तेजी के साथ 51,385 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोना 83 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,385 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 10,240 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.22 प्रतिशत बढ़कर 1,767.70 रुपये प्रति औंस हो गया। 

चांदी वायदा में उछाल 

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 135 रुपये की तेजी के साथ 57,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 135 रुपये या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 22,251 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा