1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. महिलाओं के लिए कमाल की है ये सरकारी सेविंग स्कीम, मिल रहा तगड़ा ब्याज, 31 मार्च तक निवेश का मौका

महिलाओं के लिए कमाल की है ये सरकारी सेविंग स्कीम, मिल रहा तगड़ा ब्याज, 31 मार्च तक निवेश का मौका

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jan 15, 2025 04:44 pm IST,  Updated : Jan 15, 2025 04:44 pm IST

महिला सम्मान बचत योजना से खाताधारक खाता खोलने की तिथि से एक वर्ष के बाद 40% तक रकम निकाल सकता है। खाताधारक की मृत्यु या खाताधारक की जानलेवा बीमारी या अभिभावक की मृत्यु जैसे अनुकंपा के आधार पर खाते को समय से पहले बंद करने की अनुमति है।

Saving schemes for women,- India TV Hindi
महिलाओं के लिए सेविंग स्कीम, Image Source : FREEPIK

देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को बेहतर वित्तीय सुरक्षा के लिए सरकार लगाताार काम कर रही है। समय-समय पर महिलाओं की जरूरत के हिसाब से सरकार सेविंग स्कीम लाती रही है। पिछले साल बजट में भी सरकार एक बेहतरीन सेविंग स्कीम, 'महिला सम्मान बचत योजना' लेकर आई थी। इसे खास तौर पर महिलाओं और लड़कियों को ध्यान में रखकर पेश किया गया था। इस सेविंग स्कीम में 2 साल की लॉक इन पर बैंक एफडी के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। महिला सम्मान बचत योजना में निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2025 है। आइए जानते हैं इस सेविंग स्कीम की खूबियों के बारे में। 

7.5% की दर से मिल रहा ब्याज 

महिला सम्मान बचत योजना के तहत जमा राशि पर 7.5% सालाना दर से ब्याज मिल रहा है। ब्याज तिमाही आधार पर संयोजित होती है। इसे खाते में जमा किया जाता है और बंद होने के समय भुगतान किया जाता है। इस योजना पर दिया जाने वाला ब्याज वर्तमान में 2 साल की बैंक FD से अधिक है। उदाहरण के लिए, एसबीआई दो साल की एफडी पर आम ग्राहकों को  6.80% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.30% की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं, एचडीएफसी बैंक, आम ग्राहकों को 7.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% की दर से ब्याज दे रहा है। 

कौन निवेश कर सकता है?

महिला सम्मान बचत योजना में निवेश किसी महिला द्वारा अपने नाम से या किसी नाबालिग लड़की की ओर से अभिभावक द्वारा खोली जा सकती है। 

अधिकतम कितनी राशि निवेश की अनुमति है?

इस सेविंग स्कीम में न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 2,00,000 रुपये निवेश की सीमा है। खाता खोलने के लिए, आवेदक को खाता खोलने का फॉर्म, केवाईसी दस्तावेज (आधार और पैन कार्ड), नए खाताधारकों के लिए केवाईसी फॉर्म और जमा राशि या चेक के साथ पे-इन स्लिप को नजदीकी डाकघर या बैंक शाखा में जमा करना होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा