1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Alert! आपके Aadhaar को बने हो गए 10 साल तो तुरंत कर लें ये काम! सरकार ने बदले नियम

Alert! आपके Aadhaar को बने हो गए 10 साल तो तुरंत कर लें ये काम! सरकार ने बदले नियम

 Published : Nov 10, 2022 04:24 pm IST,  Updated : Nov 10, 2022 04:24 pm IST

आधार आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। लेकिन बहुत से यूजर्स की जानकारी अब पुरानी हो गई है। इसके लिए अब सरकार ने नया आदेश जारी किया है और नियमों में बदलाव किया है।

aadhaar card- India TV Hindi
aadhaar card Image Source : PTI

यदि आपको भी अपना आधार बनवाए करीब 10 साल हो गए हैं तो सरकार के नए नियम आप ही के लिए हैं। सरकार ने आधार से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिए हैं। अब आपको 10 साल पूरे होने पर कम से कम एक बार आधार डेटा अपडेट करवाना जरूरी होगा। 

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जारी गजट पत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार आधार अपडेट होने से केंद्रीय पहचान डाटा भंडार (सीआईडीआर) में संबंधित जानकारी की निरंतर आधार पर सटीकता सुनिश्चित होगी।

सरकार ने दिया ये आदेश

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘आधार धारक आधार के नामांकन की तारीख से हर 10 साल पूरे होने पर कम-से-कम एक बार पहचान और निवास प्रमाणपत्र वाले दस्तावेजों का अपडेशन करा सकते हैं। इससे सीआईडीआर में आधार से जुड़ी जानकारी की निरंतर आधार पर सटीकता सुनिश्चित होगी।’’ जानकारी अपडेट करने को लेकर आधार (नामांकन और अपडेशन) विनियमन के प्रावधान में बदलाव किया गया है। 

UIDAI ने भी दी सलाह

आधार संख्या जारी करने वाले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने पिछले महीने लोगों से आग्रह किया था कि अगर उन्हें आधार संख्या लिये 10 साल से अधिक हो गये हैं और उन्होंने संबंधित जानकारी का दोबारा अपडेट नहीं कराया है, वे पहचान और निवास प्रमाण दस्तावेजों को अपडेट कराएं।’’

कैसे करवा सकते हैं आधार अपडेट

लोगों को जानकारी अपडेट करने के लिये चीजें आसान बनाने को लेकर UIDAI ने नया फीचर डॉक्यूमेंट अपडेशन को शामिल किया है। इस फीचर का उपयोग ‘माई आधार’ (My Aadhaar) पोर्टल और ‘माई आधार’ ऐप (My Aadhaar App) के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। संबंधित व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठाने के लिये किसी भी आधार नामांकन केंद्र पर भी जा सकते हैं। 

ये डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी

नए फीचर के जरिये आधार धारक पहचान प्रमाणपत्र (नाम और फोटो युक्त) और निवास प्रमाणपत्र (नाम और पता युक्त) दस्तावेज अद्यतन कर संबंधित जानकारी को फिर से सत्यापित कर सकते हैं। अब तक 134 करोड़ आधार नंबर जारी किये गये हैं, यूआईडीएआई के इस कदम के बाद कितने आधार धारकों को अपनी जानकारी अपडेट करने की जरूरत होगी, यह फिलहाल पता नहीं चला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा