1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. होम लोन पर नहीं चुकाना होगा 1 रुपया का ब्याज! बस करें ये आसान काम

होम लोन पर नहीं चुकाना होगा 1 रुपया का ब्याज! बस करें ये आसान काम

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 25, 2023 03:06 pm IST,  Updated : Apr 25, 2023 03:13 pm IST

अगर आप 30 लाख का होम लोन 9 फीसदी की ब्याज पर लेते हैं तो 20 साल में करीब 34 लाख रुपये का ब्याज देना होता है। यह बहुत बड़ी रकम है।

होम लोन - India TV Hindi
होम लोन Image Source : INDIA TV

घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। हालांकि, बहुत सारे लोग इस कारण घर नहीं खरीद पाते हैं कि वो ईएमआई (EMI) का बोझ उठा नहीं पाएंगे। आपको बता दें कि शुरुआती के सालों में होम लोन की ईएमआई में बड़ा भाग ब्याज का होता है। अगर आप 30 लाख का होम लोन 9 फीसदी की ब्याज पर लेते हैं तो 20 साल में करीब 34 लाख रुपये का ब्याज देना होता है। यह बहुत बड़ी रकम है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि हम लोन के ब्याज से बच नहीं सकते हैं। आज हम आपको एक ट्रिक बता रहें हैं, जिसको फाॅलो कर आप घर खरीदने के सपने को पूरा भी कर सकते हैं और 1 रुपया ब्याज भी नहीं चुकाना होगा। आइए, जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।

होम लोन की ईएमआई
Image Source : INDIA TVहोम लोन की ईएमआई

यानी, यदि आप 20 वर्षों तक मासिक ईएमआई का भुगतान करते रहते हैं, तो आप कुल मिलाकर  64.78 लाख रुपये का भुगतान करते हैं। यह 34.78 लाख अतिरिक्त ब्याज है जो आप भुगतान करते हैं।

होम लोन पर चुकाए ब्याज को इस तरह बचाएं

अगर आप चाहते हैं कि होम लोन पर जीरो ब्याज चुकाएं तो जब से आप होम लोन लें, उसके साथ ही एक एसआईपी शुरू कर दें। एसआईपी की रकम आपके होम लोन की राशि का 0.10 फीसदी होना चाहिए। अगर आपने 30 लाख रुपये का लोन लिया है तो 0.10 फीसदी 3000 रुपये है। अगर आप इस रकम से 20 साल तक एसआईपी करते हैं और  15 फीसदी का औसत वार्षिक रिटर्न मिलता है तो आपको 38.27 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा। यह आपके होम लोन पर चुकाए गए रकम से अधिक होगा। यानी आपका होम लोन इंटरेस्ट फ्री हो गया।

एसआईपी
Image Source : INDIA TVएसआईपी

यानी आपको ब्याज से अधिक रिटर्न मिल गया। इस तरह आपका लोन इंटरेस्ट फ्री हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा