1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. LPG Cylinder Price: सस्ता हो गया ये सिलेंडर, आज से इतने रुपये में मिलेगा, जानें ATF प्राइस में क्या हुआ बदलाव

LPG Cylinder Price: सस्ता हो गया ये सिलेंडर, आज से इतने रुपये में मिलेगा, जानें ATF प्राइस में क्या हुआ बदलाव

 Published : Dec 01, 2025 06:26 am IST,  Updated : Dec 01, 2025 06:58 am IST

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने समीक्षा के बाद नई कीमतें 1 दिसंबर से लागू कर दी हैं। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कंपनियों ने किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।

देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने कीमतों की समीक्षा करती हैं।- India TV Hindi
देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने कीमतों की समीक्षा करती हैं। Image Source : PTI

देशभर में सोमवार से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹10 की मामूली कमी की गई है। 1 दिसंबर 2025 से यह बदलाव व्यापारियों और छोटे व्यवसायों के लिए राहत की बात हो सकती है, जो एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल करते हैं। इस नए मूल्य निर्धारण के बाद, अब एलपीजी सिलेंडर की कीमत में और राहत मिली है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यापारिक संस्थान अपनी लागत को थोड़ा कम कर सकते हैं। इससे एक महीने पहले इस सिलेंडर की कीमत में 5 रुपये की कमी की गई थी। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कितने में मिलेगा सिलेंडर

इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, कीमत में 10 रुपये की कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1 दिसंबर 2025 से 1580.50 रुपये में उपलब्ध होगा। पहले इसकी कीमत 1590.50 रुपये थी। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपये पर बनी हुई है। इसी तरह, कोलकाता में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब घट कर 1684.00 रुपये हो गई है। मुंबई में कीमत घटकर 1531.50 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह अब 1739.50 रुपये में मिलेगा।

अन्य प्रमुख शहरों में नई कीमत

नोएडा - 1580.50 रुपये

पटना - 1829 रुपये

लखनऊ -1703 रुपये

शिमला - 1688.50 रुपये

देहरादून - 1638 रुपये

गुरुग्राम - 1597 रुपये

रांची - 1733 रुपये

हर महीने होती है कीमतों की समीक्षा

देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां-इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम हर महीने कीमतों की समीक्षा करती हैं। नई कीमत या किसी भी तरह का बदलाव महीने की 1 तारीख से लागू हो जाता है। समीक्षा का नेतृत्व इंडियन ऑयल करती है। आपको बता दें, दिसंबर और नवंबर में एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे ही हैं।

ATF प्राइस में कितना बदलाव

इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में डोमेस्टिक एयरलाइंस के लिए 1 दिसंबर 2025 से एटीएफ की कीमत अब बढ़कर 99,676.77 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। यानी नवंबर के मुकाबले इसकी कीमत में 5133.75 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। इसी तरह, कोलकाता में नई कीमत 1,02,371.02 रुपये प्रति किलोलीटर, मुंबई में 93,281.04 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में यह 1,03,301.80 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा