1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. करते हैं UPI का उपयोग, तो इन सावधानियों के बारे में जरूर जानें

करते हैं UPI का उपयोग, तो इन सावधानियों के बारे में जरूर जानें

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 24, 2023 08:00 am IST,  Updated : Mar 24, 2023 08:00 am IST

देश में ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग तेजी से बढ़ा है, ऐसे में यहां फ्रॉड की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। आज हम आपको UPI पेमेंट से जुड़ी सावधानियों के बारे में बतलाने वाले हैं।

Online and UPI payment safety tips - India TV Hindi
UPI पेमेंट से जुड़ी इन सावधानियों के बारे में जरूर जानें Image Source : CANVA

UPI Payment Safety Tips and tricks: देश में अब कैश की जगह ऑनलाइन पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ा है, जहां आजकल हर कोई ऑनलाइन पेमेंट करने को तव्वजो देता है। दूसरी ओर ऑनलाइन पेमेंट यानी UPI के जरिये पेमेंट करने के कई तरह के फायदे हैं, जिनका लाभ हम बेहतरी से उठाते हैं। इसके साथ ही जैसे जैसे UPI उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है, वैसे ही यहां फ्रॉड की संभावना भी बढ़ रही है। ऐसे में हमें कुछ सावधान रहने की जरूरत है, आज हम आपको इसी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, जहां इन टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो करके आप सुरक्षित तरीके से UPI पेमेंट कर पायेंगे।

UPI पेमेंट को सुरक्षित करने का पहला कदम

अगर आप UPI पेमेंट करते हैं तो आप अपने स्मार्टफोन में एक मजबूत स्क्रीन लॉक, पासवर्ड या पिन से इसे सुरक्षित रखें। इसके साथ ही जिन भी पेमेंट एप्स का उपयोग आप करते हैं उन एप्स में भी सिक्योरिटी का खासा ध्यान दें, जहां यह एप्स पिन, पासवर्ड से लैस हो। दूसरी ओर पासवर्ड बनाते समय यह जरूर ध्यान रखें कि आप ऐसा पासवर्ड न बनाये जिनकी जानकारी आपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में दे रखी हो, जैसे कि डेट ऑफ बर्थ या मोबाइल नंबर। 

अपने पिन को रखें अपने पास, आजमाएं यह टिप्स

बैंक और अन्य जगहों पर आपने बैंक अकाउंट से संबंधित पिन को किसी से शेयर न करने के बारे में जरूर सुना होगा। ऐसे में UPI पेमेंट से संबंधित पिन को किसी के साथ शेयर न करें, साथ ही इसे समय-समय पर बदलते भी रहें। 

UPI पेमेंट एप्स से जुड़ी इन सावधानियों को करें फॉलो

आप जो भी UPI पेमेंट एप का उपयोग करते हैं उसे हमेशा अप टू डेट यानी अपडेटेड रखें। इससे आपको लेटेस्ट फीचर्स और सिक्योरिटी के नए फीचर्स मिलते रहेंगे। इसके साथ ही UPI पेमेंट के लिए आप एक ही एप का उपयोग करें, इससे आप फ्रॉड से बचे रहेंगे, साथ ही प्ले स्टोर से विश्वसनीय एप को ही अपने स्मार्टफोन में जगह दें।

यह सावधानी भी है बेहद जरूरी

हमें कभी भी किसी कॉल या लिंक के बहकावे में नहीं आना चाहिए, क्योंकि लालच देकर ही आपको फ्रॉड का शिकार बनाया जाता है। ऐसे में किसी भी लालच वाले लिंक या कॉल में अपनी पर्सनल जानकारी देने से बचें, इससे आप UPI पेमेंट करते वक्त सुरक्षित रह पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा