1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. ट्रिप पर जा रहे हैं तो Travel Insurance लेना न भूलें, यह आपको कई मुसीबतों से बचाएगा, जानिए इसके फायदे

ट्रिप पर जा रहे हैं तो Travel Insurance लेना न भूलें, यह आपको कई मुसीबतों से बचाएगा, जानिए इसके फायदे

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 22, 2025 06:00 am IST,  Updated : Feb 22, 2025 06:00 am IST

Travel Insurance: खराब तबीयत, फ्लाइट कैंसिल होना या होटल बुकिंग कैंसिल होने की स्थिति में अगर आपके प्लान में कोई बदलाव होता है तो इंश्योरेंस कंपनी इसकी भरपाई करती है।

ट्रैवल- India TV Hindi
ट्रैवल Image Source : FILE

Travel Insurance: घूमना-फिरना किसे नहीं पसंद है। कोविड महामारी के बाद से देश में ट्रैवल काफी अधिक बढ़ गया है। लोग देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब घूमने जाते हैं। ऐसे में ट्रैवल इंडस्ट्री काफी फल-फूल रही है। आपने लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस और होम इंश्योरेंस के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी ट्रैवल इंश्योरेंस लिया है? यह बहुत काम की चीज है। यह इंश्योरेंस आपको कई तरह के जोखिमों से बचाता है। इस दौर में आपके साथ कभी भी दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में आप ट्रिप पर जा रहे हैं, तो ट्रैवल इंश्योरेंस लेकर आराम से घूमने निकल सकते हैं। इस इंश्योरेंस के साथ कई सारे फायदे आते हैं। आइए जानते हैं।

मेडिकल का खर्चा

ट्रैवल के दौरान अगर आप किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं तो ऐसे में ट्रैवल इंश्योरेंस आपकी काफी मदद कर सकता है। इसमें आपको एक्सिडेंट, इवैक्यूएशन, मेडिकल एक्सपेंस आदि के लिए कवर मिलता है।

सामान का कवरेज

ट्रैवल इंश्योरेंस के तहत चेक-इन किए गए सामान को कवर मिलता है। अगर यात्रा के दौरान आपका कोई सामान खो जाता है तो आप इस मामले में क्लेम कर सकते हैं।

ट्रिप में बदलाव

अलग-अलग परिस्थितियों की वजह से ट्रैवल के दौरान कई बार कार्यक्रम में न चाहते हुए भी बदलाव करना पड़ता है। खराब तबीयत, फ्लाइट कैंसिल होना या होटल बुकिंग कैंसिल होने की स्थिति में अगर आपके प्लान में कोई बदलाव होता है तो इंश्योरेंस कंपनी इसकी भरपाई करती है।

पर्सनल लायबिलिटी

ट्रैवल के दौरान, अगर इंश्योर्ड व्यक्ति से थर्ड पार्टी को कोई वित्तीय नुकसान पहुंचता है तो ऐसी स्थिति में ट्रैवल इंश्योरेंस आपकी बहुत मदद कर सकता है। ऐसी परिस्थितियों में इंश्योरेंस कंपनी आपके द्वारा हुए नुकसान की भरपाई करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा