1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. दिवाली से पहले फर्नीचर खरीदने का सुनहरा मौका, मिल रहा है 30% डिस्काउंट

दिवाली से पहले फर्नीचर खरीदने का सुनहरा मौका, मिल रहा है 30% डिस्काउंट

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 07, 2017 04:34 pm IST,  Updated : Aug 07, 2017 04:34 pm IST

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए पेपरफ्राई की ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अपनी पसंद का फर्नीचर चुनना होगा और पेंमेंट देने से पहले ICICIPF कोड भरना होगा।

दिवाली से पहले फर्नीचर खरीदने का सुनहरा मौका, मिल रहा है 30% डिस्काउंट- India TV Hindi
दिवाली से पहले फर्नीचर खरीदने का सुनहरा मौका, मिल रहा है 30% डिस्काउंट

नई दिल्ली। अगर आप ICICI बैंक के ग्राहक हैं और जल्दी ही फर्नीचर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। लग्जरी फर्नीचर बेचने वाली ई-कॉमर्स कंपनी पेपरफ्राई ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ा ऑफर लेकर आई है, कंपनी ने हाउस ब्रांड फर्नीचर, डिकोर, लैंप, बेड एंड बाथ, फर्निशिंग, बार, गार्डन और किड्स कैटेगिरी के फर्नीचर में बैंक के ग्राहकों को 30 फीसदी डिस्काउंट की घोषणा की है, यह ऑफर 31 मार्च 2018 तक लागू रहेगा।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए पेपरफ्राई की ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अपनी पसंद का फर्नीचर चुनना होगा और पेंमेंट देने से पहले ICICIPF कोड भरना होगा। कोड भरने के बाद ICICI बैंक की नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड से पेमेंट की जा सकती है। हालांकि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए कम से कम 1000 रुपए की शॉपिंग करना जरूरी है। यह ऑफर सिर्फ रिटेल ग्राहकों के लिए है, फर्नीचर बेचने वाले कारोबारी इस ऑफर का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

देशभर में सामान्य तौर पर सितंबर से त्यौहारी सीजन की शुरुआत हो जाती है, ऐसे मौके पर घरों के लिए फर्नीचर खरीदने का ट्रेंड रहता है। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह ऑफर निकाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा