Friday, February 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. जून में आएगा रेलवे का मेगा ऐप, यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी जानकारियों के अलावा मिलेंगी कई और सुविधाएं

जून में आएगा रेलवे का मेगा ऐप, यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी जानकारियों के अलावा मिलेंगी कई और सुविधाएं

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे जून में एक मेगा ऐप लॉन्च करने वाला है। इससे ट्रेन की जानकारियां लेने के अलावा टूर पैकेज और टैक्सी तक की बुकिंग की सकती है।

Manish Mishra
Published : Apr 23, 2017 04:56 pm IST, Updated : Apr 24, 2017 11:15 am IST
जून में आएगा रेलवे का मेगा ऐप, यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी जानकारियों के अलावा मिलेंगी कई और सुविधाएं- India TV Paisa
जून में आएगा रेलवे का मेगा ऐप, यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी जानकारियों के अलावा मिलेंगी कई और सुविधाएं

नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे जून में एक मेगा ऐप लॉन्च करने वाला है। इस ऐप के जरिए यात्री सभी तरह की जानकारियां हासिल कर सकेंगे। इससे ट्रेन की आवागमन की जानकारी लेने के अलावा टूर पैकेज और टैक्सी तक की बुकिंग की सकती है।

मिलेंगे रेल यात्रा से संबंधित सभी प्रश्‍नों के जवाब

टैक्‍सी और टूर पैकेज भी इस ऐप से करवा सकेंगे बुक

रेलवे से जुड़ी सेवाओं की जानकारी के अलावा, इस ऐप से टैक्सी, पोर्टर सर्विस, रिटायरिंग रूम, होटल, टूर पैकेज, ई-कैटरिंग सेवाएं भी बुक की जा केंगी। रेलवे ये सभी सर्विस, सेवा प्रदाताओं के साथ रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल के आधार पर उपलब्ध कराएगी। इस प्रकार, इस ऐप से रेलवे को आमदनी भी होगी। इस ऐप के जरिए हर साल करीब 100 करोड़ रुपए तक की आमदनी हो सकती है। यह भी पढ़ें : Jio से अपना मार्केट शेयर बचाने के लिए Airtel, Vodafone और Idea लाएंगी और सस्ते प्लान्स: CRISIL

रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैफिक) मोहम्मद जमशेद ने भी माना कि ट्रेनों के विलंब होने के संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराने में अब भी मुश्किलें आ रही हैं। साथ ही उन्‍होंने कहा कि नए ऐप से ये परेशानियां खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि नया ऐप जून में लॉन्च होगा और यहां न केवल सूचनाएं मिलेंगी बल्कि आप यहां से ट्रेन को ट्रैक भी कर सकते हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement