1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI और PNB के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी बढ़ाया MCLR, महंगे होंगे कर्ज

SBI और PNB के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी बढ़ाया MCLR, महंगे होंगे कर्ज

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jun 05, 2018 08:23 pm IST,  Updated : Jun 05, 2018 08:23 pm IST

सरकारी बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने मंगलवार को कहा कि उसने विभिन्न अवधि के फंड आधारित कर्ज दर-मार्जिनल कॉस्‍ट लेंडिंग रेट (MCLR) - में पांच आधार अंकों की वृद्धि की है, जो 7 जून से प्रभावी होगी।

Bank of Baroda- India TV Hindi
Bank of Baroda

मुंबई सरकारी बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने मंगलवार को कहा कि उसने विभिन्न अवधि के फंड आधारित कर्ज दर-मार्जिनल कॉस्‍ट लेंडिंग रेट (MCLR) - में पांच आधार अंकों की वृद्धि की है, जो 7 जून से प्रभावी होगी। इससे बैंक से कर्ज लेना महंगा हो जाएगा। बैंक ने एक बयान में कहा है कि बैंक के पहले साल का एमसीएलआर 8.45 फीसदी होगा, जो कि वर्तमान बाजार परिदृश्य में प्रतिस्पर्धी है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने बयान में आगे कहा है कि बाकी अन्य अवधि के लिए - एक रात, एक महीना, तीन माह और छह माह की दरें क्रमश: 7.95 फीसदी, 8 फीसदी, 8.10 फीसदी और 8.30 फीसदी होंगी। आपको बता दें कि एक आधार अंक 0.01 फीसदी अंक के बराबर होता है।

बैंक ने एमसीएलआर में वृद्धि का प्रमुख कारण 'फंड और बढ़ती ब्याज दरों के परिदृश्य' में उच्च लागत को बताया है। पिछले हफ्ते अन्य प्रमुख बैंकों ने भी अपने बेंचमार्क एमसीएलआर में वृद्धि की थी, जिसमें एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक), पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा