1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. फ्रंट लोडिंग ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन, कीमत 20000 रुपए से भी कम

फ्रंट लोडिंग ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन, कीमत 20000 रुपए से भी कम

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 07, 2016 07:39 am IST,  Updated : Apr 07, 2016 07:42 am IST

These are Front loading Automatic washing machine under 20000 Rupees

Worth Washing: खरीदना चाहते हैं Washing Machine तो ये हैं 20,000 रुपए से सस्‍ती फ्रंट लोडिंग ऑटोमैटिक विकल्‍प- India TV Hindi
Worth Washing: खरीदना चाहते हैं Washing Machine तो ये हैं 20,000 रुपए से सस्‍ती फ्रंट लोडिंग ऑटोमैटिक विकल्‍प

नई दिल्‍ली। Washing Machine ने हमारी खासतौर पर घर की महिलाओं की जिंदगी काफी आसान बना दी है। लेकिन फिर भी ज्‍यादातर घरों में यूज आने वाली सेमी ऑटोमैटिक Washing Machine को इस्‍तेमाल करना किसी मशक्‍कत से कम नहीं है। पहले कपड़ों को भिंगोना, वॉश होने के बाद वॉशिंग टब से निकालकर ड्रायर टब में डालना, पानी से खंगालना, ड्राइ करना एक लंबी, उबाऊ और थका देने वाली प्रक्रिया है। हालांकि बाजार में फुली ऑटोमैटिक Washing Machine के ऑप्‍शन मौजूद हैं, लेकिन ये काफी महंगे है। ऊपर से फ्रंट लोडिंग Washing Machine की बात की जाए तो इनकी कीमत 30 से 35 हजार तक जाती है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाजार में खासतौर पर ऑन्‍लाइन मार्केटप्‍लेस पर कई वॉशिंग मशीन्‍स की वैरायटी मौजूद है, जिनमें प्रीमियम मानी जाने वाली फ्रंट लोडिंग तकनीक तो लेकिन इनकी कीमत 20 हजार रुपए से भी कम है। इंडिया टीवी पैसा की टीम आज ऐसे ही 5 Washing Machine के मॉडल पेश कर रही है, जो आपकी मेहनत को ही नहीं बल्कि आपके खर्च को भी आधा कर देगी।

हायर HW55-1010ME

कीमत- 19,250

हायर HW55-1010ME फुली ऑटोमेटिक फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन है। इसकी क्षमता 5.5 किलोग्राम है। इसमें 9 लॉश प्रोग्राम है। इसके यूएसपी पर 5 साल की वारंटी है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें क्विक लॉश, शॉवर रिन्स, एमसटी गैसकिट, होमोसेंट्रिक ड्रम और फोम डिटेक्ट जैसे फीचर्स है। फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन पानी और एनर्जी एफिशिएंट होती है।

इलेक्ट्रोलक्स EF60ERWH

कीमत- 17,490 रुपए

इलेक्ट्रोलक्स EF60ERWH की त्रमता 6 किलोग्राम है। यह फ्रंट लोडिंग फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन है। इसकी वॉडी मेटल से बनी हुई है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें क्विक वॉश है और इसकी स्पिन स्पीड 800 आरपीएम है।

आईएफबी फुली ऑटोमेटिक मैक्सी ड्राई ड्राइयर

कीमत- 19,190 रुपए

आईएफबी फुली ऑटोमेटिक मैक्सी ड्राई ड्राइयर की क्षमता 5.5 किलोग्राम है। यह सिल्वर कलर में उपलब्ध है। यह दो साल की वारंटी के साथ आती है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें यूनीक एयरफ्लो सिस्टम, स्टेनलैस स्टील ड्रम, 2 वे टॉप एंड साइड एयर आउट फ्लो एडजस्टेबल, सिंगल पोलो माइक्रो डोर स्विच और इसमें कपड़े धुलने के बाद आसानी से प्रैस हो जाते हैं।

Washing machines under 20k

Haier-HW55-1010MEIndiaTV Paisa

Untitled-6 (3)IndiaTV Paisa

KelvinatorIndiaTV Paisa

OnidaIndiaTV Paisa

electroluxIndiaTV Paisa

IFBIndiaTV Paisa

ऑनिडा W60FSP1WH

कीमत- 17,490 रुपए

ऑनिडा W60FSP1WH की क्षमता 6 किलोग्राम है। यह फुली ऑटोमेटिक फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन है। इसमें 15 वॉशिंग प्रोग्राम है। इसकी स्पिन स्पीड 800 आरपीएम है। मशीन का वजन 57 किलोग्राम है।  इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें इन बिल्ट हीटर भी है। मशीन का डोर साइज 440एमएम है।

कैलवीनेटर KF6091WH-GWG

कीमत- 18,990 रुपए

कैलवीनेटर KF6091WH-GWG फुली ऑटोमेटिक फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन है। इसकी क्षमता 6 किलोग्राम है। मशीन का वजन 54 किलो है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें हॉट वॉटर स्टरलाइजेशन तकनीक भी है। इसका डोर एंगल 180 डिग्री है।

पैनासोनिक NA 855MC1W01

कीमत- 19,990 रुपए

पैनासोनिक NA 855MC1W01 की क्षमता 5.5 किलोग्राम है। यह फुली ऑटोमेटिक फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन है। इसकी बॉडी मेटल से बनी हुई हैऔर इसमें चाइल्ड लॉक की भी सुविधा है। मशीन में 8 वॉश प्रोग्राम है। इसकी स्पिन स्पीड 800 आरपीएम है। पैनासोनिक NA 855MC1W01 का वजन 50 किलो है।

(सभी प्रोडक्‍ट की कीमतें 6 अप्रैल को तमाम ईकॉमर्स वेबसाइट्स से ली गई हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा