1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. निवेश योग्य राशि का 15% शेयरों में निवेश कर सकता है EPFO, 30 मार्च को CBT की बैठक में रखा जाएगा प्रस्‍ताव

निवेश योग्य राशि का 15% शेयरों में निवेश कर सकता है EPFO, 30 मार्च को CBT की बैठक में रखा जाएगा प्रस्‍ताव

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 19, 2017 02:48 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 02:49 pm IST

शेयर बाजारों में तेजी के बीच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) संभवत: अगले वित्त वर्ष में अपनी निवेश योग्य राशि का 15 प्रतिशत शेयरों में निवेश करेगा।

निवेश योग्य राशि का 15% शेयरों में निवेश कर सकता है EPFO, 30 मार्च को CBT की बैठक में रखा जाएगा प्रस्‍ताव- India TV Hindi
निवेश योग्य राशि का 15% शेयरों में निवेश कर सकता है EPFO, 30 मार्च को CBT की बैठक में रखा जाएगा प्रस्‍ताव

हैदराबाद। शेयर बाजारों में तेजी के बीच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) संभवत: अगले वित्त वर्ष में अपनी निवेश योग्य राशि का 15 प्रतिशत शेयरों में निवेश करेगा। केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने यह बात कही है।

यह भी पढ़ें :विनोद राय ने वित्त मंत्री और पीएमओ को लिखा पत्र, डूबे कर्ज पर रूपरेखा का सुझाव दिया

CBT की बैठक में 30 मार्च को रखा जाएगा प्रस्‍ताव

  • दत्तात्रेय ने कहा कि, हम अगले वित्त वर्ष में 15 प्रतिशत शेयरों में निवेश करने का प्रस्ताव कर रहे हैं।
  • केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक 30 मार्च को होगी। इस पर उनकी राय ली जाएगी।
  • अभी तक पिछले डेढ़ साल के दौरान हमने 18,069 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
  • हमें अच्छा रिटर्न मिल रहा है। यह उत्साहवर्धक है।
  • उन्होंने कहा कि अभी तक चालू साल में भविष्य निधि संगठन ने दो इंडेक्स से संबद्ध एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF)-बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी में निवेश किया है जिस पर 18.13 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।
  • दत्तात्रेय ने कहा कि 30 मार्च को होने वाली सीबीटी की बैठक में इस निवेश प्रस्ताव को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें :श्रम मंत्रालय ने शेयरों में निवेश 15 प्रतिशत तक करने के लिए सीबीटी की बैठक बुलाई

  • श्रम मंत्री ने बताया कि EPFO ने चालू वित्त वर्ष में फंड प्रबंधकों के जरिए ETF में 14,700 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
  • एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वित्त मंत्रालय ने EPFO को अपनी निवेश योग्य आय का 5 से 15 प्रतिशत निवेश करने की अनुमति दे दी है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा