1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Seven Habits - ये हैं रोजाना बचत करने के सात कारगर तरीके!

Seven Habits - ये हैं रोजाना बचत करने के सात कारगर तरीके!

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Oct 13, 2015 10:22 am IST,  Updated : Oct 28, 2015 01:07 pm IST

बचत के तरीके आदतों में शुमार करके आप रोजाना के खर्चों में कटौती कर सकते हैं।

Seven Habits – ये हैं रोजाना बचत करने के सात कारगर तरीके!- India TV Hindi
Seven Habits – ये हैं रोजाना बचत करने के सात कारगर तरीके!

नई दिल्ली:  जब आप अपना बैंक एकाउंट चेक करते हैं तो यह देखकर चौंक जाते हैं कि सारा पैसा कहां गया? फि‍र आप सोचते हैं कि आपने तो एक बजट बनाया था और आप उसका कठोरता से पालन भी कर रहे थे फि‍र पैसा कहां चला गया। हम अपने दैनिक जीवन में कई ऐसे छोटे-छोट खर्च ऐसी चीजों पर करते हैं, जिनकी वास्‍तव में हमें ज्‍यादा जरूरत नहीं होती। यह छोटे-छोटे खर्च मिलकर ही महीने के अंत में एक इतनी बड़ी राशि बन जाती है, जो आपकी सेविंग्स को चट कर जाती है। सबसे ज्‍यादा रोचक बात तो यह है कि इन छोटे-छोटे खर्चों का आपको कभी अहसास भी नहीं होता और न ही इनका उल्‍लेख बजट बनाते समय किया जाता है।

Saving Tips: कॉ़लेज टाइम में बचाएं इन 5 तरीकों से पैसे

बजट बनाते समय यदि आप अपनी आदतों और उन पर होने वाले खर्च का भी उल्‍लेख करेंगे तो शायद आपको यह पता चल सकेगा कि आप कितना पैसा इन आदतों पर खर्च करते हैं। इसके बाद शायद आप अपनी इन आदतों को बदलकर पैसा बचाने के रास्‍ते पर चल सकें। आप नीचे बताए सात रास्‍तों के जरिये हर रोज पैसे बचाने की शुरुआत कर सकते हैं।

Saving Tips: इंगेजमेंट रिंग खरीदते वक्‍त रखें इन 7 बातों का ध्‍यान

1. चाय\कॉफी – हमें पूरा भरोसा है कि यह आपने पहले भी सुना होगा। यदि आप प्रतिदिन एक कप कॉफी या चाय खरीदना कम करते हैं तो आप साल में कुछ रकम तो जरूर बचा लेंगे। यह सच भी है। यदि आप कॉफी या चाय पीने के शौकीन हैं तो घर पर कॉफी या चाय बनाकर उसे थर्मस में अपने साथ ऑफि‍स लाइए। यदि आप बहुत ज्‍यादा आदि हैं तो बड़े थर्मस का उपयोग करिए।

2. पानी – कई ऑफिस में वेंडिंग मशीन की सुविधा होती है। हालांकि, यह बेहतर होगा कि आप खुद का पानी लेकर आएं। नल का पानी सस्‍ता होता है, यदि आपके यहां वाटर प्‍यूरीफायर नहीं है तो आप पैक्‍ड वाटर बोतल खरीदेंगे। वाटर बोतल नल के पानी की तुलना में कई गुना महंगा होता है। इसलिए यह बेहतर होगा कि आप अपने साथ घर से पानी की बोतल लेकर आएं। यह वेंडिंग मशीन से मिलने वाले पानी से भी सस्‍ता होता है।

3. स्नैक्स- आप अपने साथ अपना स्‍नैक्‍स लेकर ऑफि‍स आएं। हो सके तो आप अपने ऑफि‍स ड्राअर में कुछ स्‍नैक्‍स जैसे बिस्किट या नमकीन हमेशा रखें। ताकि जब भी मन करे आप कुछ खा लें। हर रोज खरीद कर खाना मंहगा पड़ता है।

4. लंच- कोशिश करें कि आप रोज अपना लंच घर से साथ लेकर आएं। यदि जरूरी है, तो पूरे सप्‍ताह के लिए एक लंच प्‍लान बना लें। अपने प्‍लान में ऐसी वैरायटी लाएं, ताकि आप अपने खाने से बोर न हों और आपको रोज-रोज बाहर से खाना खरीदना न पड़े। घर का खाना आपके बहुत से पैसे बचा सकता है। एक तो यह बाहर के खाने की तुलना में काफी सस्‍ता होता है और दूसरा रोज-रोज खाना खरीदने के लिए बाहर जाने का जो ट्रांसपोर्टेशन खर्च है वह भी बचेगा।

 5. अखबार- सप्‍ताह में आपके पास वास्‍तव में ऐसे कितने दिन होते हैं जब आप अखबार का एक-एक पन्‍ना पूरा पढ़ पाते हैं? शायद ही लोग रोज पूरा अखबार पढ़ते हैं। बेहतर है कि ऐसी लायब्रेरी से सब्सक्रिप्शन लें, जो आपको नेशनल व लोकल अखबार की सुविधा देते हैं, यहां आकर आप अखबार पढ़ सकते हैं। आप मैग्जीन के साथ भी ऐसा कर सकते हैं। आजकल स्मार्टफोन पर सब कुछ उपलब्ध होता है। अगर अखबार पढ़ने का समय नहीं मिलता तो आप सारी खबरें अपने स्मार्टफोन पर न्‍यूज ऐप डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं या फिर ऑफिस में वेबसाइट पर भी सारी खबरों से अवगत हो सकते हैं।

6. ऑनलाइन विंडो शॉपिंग- ऑनलाइन जटिल नहीं है और यह आपकी जेब के लिए भी बेहतर है। लेकिन ऑनलाइन विंडो शॉपिंग से हमेशा बचने की कोशिश करें। वास्‍तव में, कोई भी ऑनलाइन शॉपिंग एक स्‍पष्‍ट उद्देश्‍य और तय बजट में ही की जानी चाहिए। ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्‍त आप अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, ऐसे में आपको आसानी से पता नहीं चलता कि आपके हाथ से पैसे निकल रहे हैं। इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग से पहले उसकी जरूरत को समझना जरूरी है।

7. वॉक या कारपूल- यह एक ट्रिक है क्‍योंकि यह जरूरी नहीं है कि हर किसी के लिए यह एक विकल्‍प हो। यदि आपका ऑफि‍स घर से ज्‍यादा दूर नहीं है तो सप्‍ताह में एक दिन पैदल चल सकते हैं। दूर है तो एक या दो दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इससे आपका पेट्रोल पर होने वाला खर्च कुछ कम होगा। अपने साथियों के साथ आप कार पूल भी कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा