1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. 8.35% का बंपर रिटर्न, जानें वरिष्ठ नागरिकों को कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

8.35% का बंपर रिटर्न, जानें वरिष्ठ नागरिकों को कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 22, 2026 07:30 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 07:30 pm IST

देश की अलग-अलग फिक्स रिटर्न वाली बचत योजनाओं में वरिष्ठ नागरिकों को 8.35 प्रतिशत तक का बंपर रिटर्न मिल रहा है।

Senior Citizens, Senior Citizens saving schemes, saving schemes for Senior Citizen, best saving sche- India TV Hindi
वरिष्ठ नागरिकों को कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न Image Source : FREEPIK

31 मार्च के साथ ही चालू वित्त वर्ष 2025-26 की भी विदाई हो जाएगी। जिसके बाद 1 अप्रैल, 2026 से नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत हो जाएगी। देश का एक बड़ा वर्ग, नए वित्त वर्ष के साथ ही नए निवेश की भी शुरुआत करते हैं। खासतौर पर, देश के वरिष्ठ नागरिक अपने निवेश को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। देश की अलग-अलग फिक्स रिटर्न वाली बचत योजनाओं में वरिष्ठ नागरिकों को 8.35 प्रतिशत तक का बंपर रिटर्न मिल रहा है। यहां हम जानेंगे कि वरिष्ठ नागरिकों को किन स्कीम्स पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)

भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जाने वाली वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) एक लोकप्रिय निवेश योजना है। इस योजना के तहत, वरिष्ठ नागरिकों को 8.2 प्रतिशत का फिक्स ब्याज मिल रहा है। SCSS के तहत, आपकी उम्र कम से कम 60 साल होनी चाहिए। हालांकि, कुछ खास लोगों को उम्र में छूट दी गई है। इस स्कीम के तहत, वरिष्ठ नागरिक कम से कम 1000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस के अलावा, कुछ चुनिंदा बैंकों में भी SCSS खाता आसानी से खुलवाया जा सकता है।

पोस्ट ऑफिस टीडी

पोस्ट ऑफिस के टीडी खातों पर सभी आयु वर्ग के ग्राहकों को 5 साल की अवधि वाली टीडी पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस का टीडी खाता बिल्कुल बैंकों के एफडी खातों की तरह ही होता है, जिसमें एक तय समय के बाद ग्राहकों को फिक्स ब्याज के साथ सारा पैसा वापस कर दिया जाता है।

बैंक एफडी

देश में सेवाएं दे रहे अलग-अलग बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी खातों पर 8.35 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज दे रहे हैं। पब्लिक सेक्टर के बैंकों में, पंजाब एंड सिंध बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी खातों पर सबसे ज्यादा 7.25 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ इंडिया, वरिष्ठ नागरिकों को 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। इनके अलावा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र 7.15 प्रतिशत तक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में, SBM Bank India वरिष्ठ नागरिकों को एफडी खातों पर सबसे ज्यादा 8.35 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। येस बैंक और J&K Bank वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। इनके अलावा, बंधन बैंक और आरबीएल बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.70 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा