Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. 10,000 रुपये की SIP से करोड़पति बनने का मौका, जानें कितना समय लगेगा

10,000 रुपये की SIP से करोड़पति बनने का मौका, जानें कितना समय लगेगा

म्यूचुअल फंड्स निवेश से मिलने वाले आकर्षक रिटर्न को देखते हुए अब देश के आम निवेशक रिस्क के बावजूद बढ़-चढ़कर निवेश कर रहे हैं।

Edited By: Sunil Chaurasia
Published : Aug 03, 2024 06:37 pm IST, Updated : Aug 03, 2024 06:37 pm IST
हर महीने 10,000 रुपये के निवेश से करोड़पति बनने का मौका- India TV Paisa
Photo:FREEPIK हर महीने 10,000 रुपये के निवेश से करोड़पति बनने का मौका

Mutual Fund SIP: भारत में रहने वाले लोगों के पास निवेश के लिए कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। बैंक एफडी, पीपीएफ, एनपीएस, एनएसएस, म्यूचुअल फंड एसआईपी आदि कुछ पसंदीदा इंवेस्टमेंट प्लान्स हैं जिनमें काफी निवेश हो रहा है। एक समय था जब म्यूचुअल फंड में निवेश काफी जटिल हुआ करता था। लेकिन अब तमाम स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म्स ने म्यूचुअल फंड निवेश को काफी आसान बना दिया है। यही वजह है कि पहले की तुलना में अब म्यूचुअल फंड निवेश तेजी से बढ़ रहा है।

म्यूचुअल फंड्स से लंबी अवधि में मोटा मुनाफा

म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। लेकिन इन जोखिमों के बावजूद देश के आम निवेशक आकर्षक रिटर्न पाने के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। AMFI के आंकड़ों से पता चलता है कि म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को लंबी अवधि में मोटा मुनाफा दिया है। म्यूचुअल फंड्स की सबसे खास बात ये है कि इसमें बाजार के आकर्षक रिटर्न के साथ ही कंपाउंडिंग का भी लाभ मिलता है। आज हम यहां जानेंगे कि 10,000 रुपये की म्यूचुअल फंड एसआईपी से कैसे करोड़पति बना जा सकता है।

12 प्रतिशत के सालाना ब्याज के साथ कितने रुपये बनेंगे

ऑनलाइन एसआईपी कैलकुलेटर से कैलकुलेट करने पर मालूम चलता है कि अगर आप हर महीने 10,000 रुपये की एसआईपी करते हैं तो आप बहुत आसानी से करोड़पति बन सकते हैं। हर महीने 10,000 रुपये की एसआईपी करने पर अगर आपको अनुमानित 12 प्रतिशत का भी सालान ब्याज मिलता है तो आप 20 साल में 99,91,479 रुपये बना सकते हैं। 

15 प्रतिशत का ब्याज मिला तो समझिए मालामाल हो गए

अगर आपको हर साल 12 के बजाय 15 प्रतिशत का अनुमानित ब्याज मिलता है तो आपकी हर महीने की 10,000 रुपये की एसआईपी 20 साल में 1,51,59,550 करोड़ रुपये का तगड़ा फंड तैयार कर सकती है। बताते चलें कि अगर आप 20 साल तक हर महीने 10,000 रुपये की एसआईपी करते हैं तो आपका कुल निवेश सिर्फ और सिर्फ 24 लाख रुपये होगा, जिस पर आपको आकर्षक मार्केट रिटर्न और कंपाउंडिंग का भरपूर लाभ भी मिलेगा।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement