1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹14,888 का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

Post Office में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹14,888 का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 21, 2025 11:46 pm IST,  Updated : Aug 06, 2025 12:00 pm IST

पोस्ट ऑफिस में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए टीडी खाता खुलवाया जा सकता है।

post office fd, post office 2 year fd, post office 2 year fd interest rate, post office 2 year fd ca- India TV Hindi
₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹14,663 का फिक्स ब्याज Image Source : FREEPIK

Post Office Savings Schemes: केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाला डाक विभाग अपने ग्राहकों के लिए चलाई जाने वाली टाइम डिपोजिट योजना पर बंपर ब्याज दे रहा है। पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों टीडी यानी टाइम डिपोजिट स्कीम पर 6.9 प्रतिशत से लेकर 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। टीडी बिल्कुल एफडी की तरह ही होती है, जिसमें आप एकमुश्त राशि जमा करते हैं और एक तय अवधि पर मैच्यॉरिटी के बाद आपको एक फिक्स्ड अमाउंट मिलता है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की टीडी योजना के बारे में बताएंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 14,888 रुपये का फिक्स ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।

2 साल वाली टीडी पर मिल रहा है 7.0% ब्याज

पोस्ट ऑफिस में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए टीडी खाता खुलवाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस ने 2 साल और 3 साल की टीडी पर ब्याज दरें घटा दी हैं। पोस्ट ऑफिस 1 साल की टीडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की टीडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की टीडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत का बंपर ब्याज दे रहा है।

₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹14,888 का फिक्स ब्याज

पोस्ट ऑफिस में अगर 2 साल की टीडी योजना में 1 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 1,14,663 रुपये मिलेंगे। इसमें आपके निवेश किए गए 1,00,000 रुपये के अलावा 14,888 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम, बिल्कुल बैंकों की एफडी स्कीम की तरह ही होती है। पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में ग्राहकों को एक तय समय के बाद फिक्स ब्याज मिलता है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि पोस्ट ऑफिस, केंद्र सरकार के अधीन काम करता है तो इसका मतलब ये हुआ कि इसमें जमा किया गया आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा