1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Canara Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹95,300 का फिक्स ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ

Canara Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹95,300 का फिक्स ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ

 Written By: Shivendra Singh
 Published : May 02, 2026 11:46 pm IST,  Updated : May 02, 2026 11:46 pm IST

केनरा बैंक 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले एफडी खातों पर 6.25 प्रतिशत से लेकर सबसे ज्यादा 6.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

एफडी खातों पर कितना...- India TV Hindi
एफडी खातों पर कितना ब्याज दे रहा है केरना बैंक Image Source : ANI

Canana Bank FD Schemes: केनरा बैंक भारत का एक सरकारी बैंक है। केनरा बैंक (Canara Bank) के पास न सिर्फ सबसे ज्यादा ग्राहक हैं, बल्कि इसकी देश भर में काफी सारी शाखाएं भी हैं। देश का बड़े सरकारी बैंकों में से एक केनरा बैंक अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम पर जबरदस्त मुनाफा दे रहा है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.60 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज दे रहा है। यहां हम केनरा बैंक की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें सिर्फ 1,00,000 रुपये जमा किए जाएं तो 95,300 रुपये तक का फिक्स ब्याज कमाया जा सकता है।

वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.50 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा केनरा बैंक

95,300 में कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। 95,300 7 दिनों की एफडी स्कीम पर 3.00 प्रतिशत , 46 दिनों से लेकर 90 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 4.00 प्रतिशत, 180 दिनों से लेकर 269 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 5.25 प्रतिशत से लेकर 5.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले एफडी खातों पर 6.25 प्रतिशत से लेकर सबसे ज्यादा 6.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

केनरा बैंक में 1,00,000 जमा करने पर मिलेगा 95,300 रुपये तक का फिक्स ब्याज

केनरा बैंक में अगर 10 साल वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर कुल 1,85,924 रुपये मिलेंगे, जिसमें 85,924 रुपये का ब्याज शामिल है। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और केरना की 10 साल वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,95,300 रुपये मिलेंगे, जिसमें 95,300 रुपये का ब्याज शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा