1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. इन बैंको में FD करने पर मिलेगा बंपर रिटर्न, 8 फीसदी तक ब्याज दर पाने का मौका

इन बैंको में FD करने पर मिलेगा बंपर रिटर्न, 8 फीसदी तक ब्याज दर पाने का मौका

 Published : Aug 07, 2022 12:45 pm IST,  Updated : Aug 07, 2022 01:16 pm IST

Fixed Deposit: देश में महंगाई चरम पर है। ऐसे में हर कोई वित्तीय आजादी को लेकर असमंजस की स्थिति में है। आज हम आपको FD में निवेश करने के बारे में बताएंगे, जिसमें अधिकतर भारतीय पैसा लगा रहे हैं।

इन बैंको में FD करना...- India TV Hindi
इन बैंको में FD करना होगा बढ़िया सौदा, 8% तक रिटर्न Image Source : PTI

Highlights

  • ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को दे रहे 7.25 फीसदी रिटर्न
  • साढ़े सात फीसदी रिटर्न का मौका
  • जन स्मॉल फाइनेंस बैंक देगा बंपर रिटर्न

Fixed Deposit: देश में महंगाई चरम पर है। ऐसे में हर कोई वित्तीय आजादी को लेकर असमंजस की स्थिति में है। ऐसे में अगर आप एक अच्छा निवेश कर देते हैं तो ये आपको आने वाले समय में बेहतर रिटर्न देने की गारंटी होगा। आज हम आपको FD में निवेश करने के बारे में बताएंगे, जिसमें अधिकतर भारतीय पैसा लगा रहे हैं। जब से आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है, बैंक फिक्स डिपॉजिट करने पर अच्छी ब्याज दर देने की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। हमारी टीम ने पांच बैंको की लिस्ट तैयार की है जो FD पर 7% तक का रिटर्न दे रहे हैं।

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को दे रहे 7.25 फीसदी रिटर्न

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को 7.25 फीसदी रिटर्न देने का ऑफर दे रहा है। इसका कोई भी सामान्य नागरिक लाभ उठा सकता है। अगर इसमें सीनियर सिटीजंस इंवेस्ट करना चाहते हैं तो उन्हें बैंक के तरफ से 7.75 फीसदी का ब्याज दर दिया जाएगा। दो साल से लेकर तीन साल तक की अवधि के लिए आप FD कर सकते हैं। 

साढ़े सात फीसदी रिटर्न का मौका

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक इस समय ग्राहकों को 7.49 फीसदी रिटर्न का ऑफर दे रहा है। अगर 60 वर्ष से अधिक उम्र का कोई व्यक्ति इसमें FD करता है तो उसे 7.99 फीसदी का ब्याज दर दिया जाएगा। इसके लिए कस्टमर को 999 दिन के लिए FD करना होगा, यानि करीब तीन साल तक।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में कर सकते हैं FD

यह बैंक ग्राहकों को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 7.20 फीसदी का रिटर्न ऑफर कर रहा है। जो 990 दिन की FD और 42 महीने एक दिन से लेकर 60 महीने की FD पर लागू होगा। सीनियर सिटीजंस को बैंक 7.70% का ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बता दें, इसने आखिरी बार 13 जून को अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया था। 

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक देगा बंपर रिटर्न

सामान्य नागरिकों के लिए बैंक एक बेहतरीन ऑफर दे रहा है। अगर आप इसमें FD करते हैं तो आपको 7.25 से 7.35 फीसदी तक का ब्याज दर मिल जाएगा। वहीं इसने सीनियर सीटिजंस का ख्याल रखते हुए उन्हें 8.05-8.15 फीसदी का ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसमें आपको एक साल से लेकर पांच साल तक की FD पा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा