1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. कमाना चाहते है डबल मुनाफा, तो डिविडेंड से जुड़ी बारीकियों को समझना है जरूरी

कमाना चाहते है डबल मुनाफा, तो डिविडेंड से जुड़ी बारीकियों को समझना है जरूरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 24, 2023 06:15 am IST,  Updated : Feb 24, 2023 06:15 am IST

हम बेहतर और अच्छे निवेश को हमेशा तलाशते रहते हैं, वहीं कहीं भी हम इस उम्मीद के साथ निवेश करते हैं कि हमें अच्छा मुनाफा मिले। दूसरी ओर अगर आपने अभी तक डिविडेंड के बारे में नहीं जाना तो आज जान लें।

Important information to share dividend - India TV Hindi
कमाना है डबल मुनाफा, डिविडेंड से जुड़ी इन महत्वपूर्ण बातों के बारे में जाने Image Source : CANVA

हम किसी भी जगह अगर निवेश करते हैं तो हमें यह उम्मीद होती है कि हमें बेहतर और ज्यादा मुनाफा मिलेगा। दूसरी ओर इस समय आप अगर बड़ा निवेश करने की तैयारी में है तो यह खबर आपके लिये है, जहां आप डिविडेंड में निवेश करके बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। बता दें कि शेयर मार्केट की दुनिया अधिक मुनाफे वाली है, बस इसके लिए आपके यहां की बेहतर जानकारी और समझ होनी चाहिए। आज हम आपकी इसी समझ को बढ़ाने के लिए डिविडेंड के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, जहां निवेश करने से आपके लिए बेहतर रास्ते खुल सकते हैं। 

यह होता है डिविडेंड, जानें इसके बारे में

शेयर मार्केट में कई कंपनियां बड़े समय से स्थापित हैं। यह स्थापित कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफा होने की दशा में मुनाफे के हिस्से का वितरण करती हैं। वहीं शेयरधारकों को मिलने वाला यह हिस्सा डिविडेंड या लाभांश कहा जाता है। दूसरी ओर डिविडेंड देना या न देना कंपनियों के ऊपर निर्भर होता है, इसके लिये अभी तक कोई अनिवार्य नियम नहीं बना है। वहीं आज शेयर मार्केट में उपस्थित ज्यादातर कंपनियां अपने मुनाफे के हिस्से का वितरण करती हैं, ऐसे में आप निवेश करने से पहले से ही इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

कैसे मिलता है डबल मुनाफा, जानें यहां

बात अब यह आती है कि हम अगर निवेश करते हैं तो हमें डबल मुनाफा कैसे होगा। बता दें कि अगर आप किसी कंपनी का शेयर लेते हैं और उसके शेयर चढ़ते हैं तो इस दशा में भी आपको लाभ होगा, ऐसे में मुनाफे का एक रास्ता ये हो गया। दूसरा रास्ता मुनाफे का यह है कि कंपनी अपने मुनाफे के हिस्से में एक हिस्सा आपको भी देगी, तो इस तरह आपको डबल मुनाफा प्राप्त होगा। वहीं निवेश करते समय आपको यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आपने जो भी निवेश किया है वह डिविडेंड स्टॉक में होना चाहिये। 

इस तरफ बनता है आपका डिविडेंड

बता दें कि डिविडेंड प्रति शेयर के आधार पर तय होता है, जहां कंपनी अपने वित्त वर्ष की समाप्ति पर टैक्स और दूसरे खर्चो को हटाकर जो शुद्ध मुनाफा बनाती है, उसी का हिस्सा डिविडेंड के रूप में शेयरधारकों को दिया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा