1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. HDFC Bank ने MCLR में की बढ़ोतरी, होम, कार और पर्सनल लोन लेने वालों पर होगा असर

HDFC Bank ने MCLR में की बढ़ोतरी, होम, कार और पर्सनल लोन लेने वालों पर होगा असर

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 08, 2024 10:19 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 10:19 pm IST

HDFC Bank की ओर से एमसीएलआर में 10 आधार अंक का इजाफा किया गया है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

HDFC Bank- India TV Hindi
HDFC Bank ने MCLR में की बढ़ोतरी Image Source : FILE

एचडीएफसी बैंक की ओर से मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स लेडिंग रेट्स यानी एमसीएलआर में 10 आधार अंक का इजाफा किया गया है। नई दरें 8 जनवरी, 2023 से लागू हो गई हैं। ऐसे में वे लोग जिन्होंने एचडीएफसी बैंक से लोन लिया है। उन पर इसका असर हो सकता है। 

एचडीएफसी बैंक में एमसीएलआर

एचडीएफसी बैंक का एमसीएलआर 8.80 फीसदी से 9.30 फीसदी के बीच है। ओवरनाइट एमसीएलआर को 8.80 फीसदी से 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.70 फीसदी कर दिया गया है। एचडीएफसी बैंक का एक महीने का एमसीएलआर 5 बीपीएस बढ़कर 8.75 फीसदी से 8.80 फीसदी हो गया है। तीन महीने की एमसीएलआर 8.95 फीसदी से बढ़ाकर 9 फीसदी हो गया है। 

छह महीने की एमसीएलआर को बढ़ाकर 9.20 फीसदी कर दिया गया है। एक साल की एमसीएलआर को 9.20 प्रतिशत से 5 बीपीएस बढ़ाकर 9.25 प्रतिशत कर दिया गया है। एक वर्ष के एमसीएलआर से ज्यादातर लोन जुड़े हुए होते हैं।  3-वर्षीय एमसीएलआर को 9.30 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है।

अन्य बैंकों ने बढ़ाई लोन की दरें 

एचडीएफसी बैंक के अलावा कई और बैंकों की ओर से ब्याज दरों को बढ़ाया गया है। एसबीआई ने हाल ही में उच्च क्रेडिट स्कोर वाले लोगों के लिए ब्याज दर को बढ़ाकर 8.85 प्रतिशत कर दिया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से ऑटो लोन पर न्यूनतम ब्याज दर को बढ़ाकर 8.8 प्रतिशत कर दिया गया है। यूनियन बैंक की ओर से चुनिंदा अवधि के पर्सनल लोन और ऑटो लोन पर ब्याज दर में इजाफा किया गया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ओर से पर्सनल लोन पर शुरुआती ब्याज को बढ़ाकर 10.75 प्रतिशत है। हालांकि, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने होम लोन पर ब्याज दर को घटाकर 8.35 प्रतिशत कर दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा