1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. 9.5% तक का बंपर रिटर्न, वरिष्ठ नागरिकों को ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज

9.5% तक का बंपर रिटर्न, वरिष्ठ नागरिकों को ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 17, 2024 02:41 pm IST,  Updated : Aug 17, 2024 02:41 pm IST

शभर के लगभग सभी बैंक, एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा ब्याज देते हैं। ग्राहकों को एफडी पर ज्यादा ब्याज देने के मामले में देश के रेगुलर बैंकों की तुलना में स्मॉल फाइनेंस बैंक काफी आगे चल रहे हैं।

FD पर 9.5% तक का ब्याज- India TV Hindi
FD पर 9.5% तक का ब्याज Image Source : FREEPIK

Highest FD Interest Rates for Senior Citizens: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अभी हाल ही में कहा था कि बैंकों में होने वाले डिपॉजिट में कमी आ रही है। देश के आम निवेशक अब रिस्क के साथ म्यूचुअल फंड्स जैसी स्कीम्स में पैसा लगा रहे हैं। लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आज भी देश का एक बड़ा वर्ग सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश के लिए बैंक एफडी पर ही भरोसा करता है। 

देशभर के लगभग सभी बैंक, एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा ब्याज देते हैं। ग्राहकों को एफडी पर ज्यादा ब्याज देने के मामले में देश के रेगुलर बैंकों की तुलना में स्मॉल फाइनेंस बैंक काफी आगे चल रहे हैं। यहां हम उन बैंकों के बारे में जानेंगे, जो वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

North East Small Finance Bank

ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 546 दिनों से 1111 दिनों की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9.50% का ब्याज ऑफर कर रहा है।

Unity Small Finance Bank

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 1001 दिनों की अवधि वाली एफडी पर 9.50% का ब्याज दे रहा है।

Suryoday Small Finance Bank

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 2 साल से लेकर 3 साल तक की अवधि वाली एफडी पर 9.10% का ब्याज दे रहा है।

Utkarsh Small Finance Bank

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 730 दिन से 1095 दिन और 1500 दिनों की अवधि वाली एफडी पर 9.10% का ब्याज दे रहा है।

Equitas Small Finance Bank

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 444 दिनों की अवधि वाली एफडी पर 9.00% का ब्याज दे रहा है।

Jana Small Finance Bank

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 365 दिन, 730 दिन और 1095 दिनों की अवधि वाली एफडी पर 8.75% का ब्याज दे रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा