1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda में 60 महीने की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा

Bank of Baroda में 60 महीने की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 12, 2026 06:59 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 06:59 pm IST

बैंक ऑफ बड़ौदा 7 दिनों की एफडी स्कीम पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 4.00 प्रतिशत तक, 91 दिनों की एफडी पर 5.00 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

Bank of Baroda fd, Bank of Baroda 60 months fd, Bank of Baroda 60 months fd interest rate, Bank of B- India TV Hindi
बैंक ऑफ बड़ौदा में कितने अवधि की एफडी पर कितना ब्याज Image Source : X.COMUIDAIMUMBAI

Bank of Baroda Saving Schemes: बैंक ऑफ बड़ौदा एक प्रमुख सरकारी बैंक है। मार्केट कैप के लिहाज से ये देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। यहां हम बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें पैसा जमा कर आप मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। इस सरकारी बैंक में एफडी खातों पर बंपर ब्याज मिल रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी खातों पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। इस बैंक में आप 7 दिनों की छोटी अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। इसके अलावा, आप इस बैंक में 10 साल तक की लंबी अवधि के लिए भी एफडी करा सकते हैं। आइए जानते हैं कि बैंक ऑफ बड़ौदा में 60 महीने यानी 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा?

बैंक ऑफ बड़ौदा में कितने अवधि की एफडी पर कितना ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा 7 दिनों की एफडी स्कीम पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 4.00 प्रतिशत तक, 91 दिनों की एफडी पर 5.00 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत तक, 211 दिनों की एफडी पर 5.75 प्रतिशत से लेकर 6.25 प्रतिशत तक, 400 दिनों की एफडी पर 6.25 प्रतिशत से लेकर 6.85 प्रतिशत तक, 444 दिनों की एफडी पर 6.45 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 60 महीने की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

60 महीने की FD में 2 लाख रुपये जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा

बैंक ऑफ बड़ौदा में 60 महीनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 73,380 रुपये के ब्याज समेत कुल 2,73,380 रुपये मिलेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा में 60 महीने की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो वरिष्ठ नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 81,568 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,81,568 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, अति वरिष्ठ नागरिकों को भी बैंक ऑफ बड़ौदा में 60 महीनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करने पर 82,956 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,82,956 रुपये मिलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा