1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post office की इस स्कीम में मंथली ₹3600 जमा करें तो 60 महीने बाद कितना रिटर्न मिलेगा? ये रहा कैलकुलेशन

Post office की इस स्कीम में मंथली ₹3600 जमा करें तो 60 महीने बाद कितना रिटर्न मिलेगा? ये रहा कैलकुलेशन

 Published : Apr 10, 2026 04:55 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 04:58 pm IST

आप आरडी अकाउंट के कम से कम एक वर्ष तक चालू रहने और उसमें 12 मासिक जमा किए जाने के बाद, खाते में जमा की गई राशि का 50% तक लोन सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।

मैच्योरिटी के बाद संबंधित डाकघर में आवेदन देकर, आप चाहें तो आरडी खाते की अवधि को 5 वर्ष के लिए और बढ- India TV Hindi
मैच्योरिटी के बाद संबंधित डाकघर में आवेदन देकर, आप चाहें तो आरडी खाते की अवधि को 5 वर्ष के लिए और बढ़ा सकते हैं। Image Source : FREEPIK

अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ नियमित बचत करना चाहते हैं, तो भारतीय डाक यानी पोस्ट ऑफिस की आरडी (रेकरिंग डिपोजिट) स्कीम एक भरोसेमंद विकल्प मानी जाती है। इस स्कीम में हर महीने एक तय रकम जमा करके आप निश्चित ब्याज के साथ अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप हर महीने ₹3600 जमा करना चाहते हैं और इसे 60 महीनों तक जारी रखते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कुल कितना पैसा मिलेगा? इसे एक आसान कैलकुलेशन के जरिए समझा जा सकता है। साथ ही इस स्कीम के बारे में भी आइए यहां समझ लेते हैं। 

पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम

यह पोस्ट ऑफिस की एक छोटी बचत योजना है जिसमें कम से कम ₹100 प्रति माह, या ₹10 के मल्टीपल में कोई भी राशि जमा की जा सकती है। इसमें पैसे जमा करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इस स्कीम में फिलहाल 6.70 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है। यह स्कीम 5 साल या 60 महीने के लिए होती है। इस स्कीम में पहली मासिक जमा राशि खाता खोलते समय जमा की जाएगी, और इस जमा राशि की रकम खाते के मूल्यवर्ग के बराबर होगी।

स्कीम में फिलहाल 6.70 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
Image Source : FREEPIKस्कीम में फिलहाल 6.70 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

₹3600 जमा पर कितना मिलेगा रिटर्न?

अगर आप इस पांच साल वाली रेकरिंग डिपोजिट स्कीम में आज से अगले 60 महीनों तक लगातार 3600 रुपये डिपोजिट करते हैं तो कैलकुलेश के मुताबिक, मैच्योरिटी पर कुल ₹40,916.98 का रिटर्न मिलेगा। इसमें आपकी तरफ से जमा की गई कुल राशि ₹2,16,000 होगी, जबकि बाकी रकम ब्याज के तौर पर मिला रिटर्न शामिल है। यानी मैच्योरिटी के समय  आपके पास कुल ₹2,56,916.98 का फंड तैयार होगा। 

प्रीमैच्योर क्लोजर के नियम

पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट को, खाता खोलने की तारीख से 3 साल पूरे होने के बाद ही इसे समय से पहले बंद किया जा सकता है। अगर कोई निवेशक मैच्योरिटी से एक दिन पहले भी अपना खाता बंद करता है, तो उसे आरडी का तय ब्याज नहीं मिलेगा। ऐसी स्थिति में केवल पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट के अनुसार ही ब्याज दिया जाएगा। साथ ही, जिस अवधि के लिए पहले से एडवांस जमा किया गया है, उस अवधि के पूरा होने से पहले खाते को बंद करने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए निवेशकों को सलाह दी जाती है कि प्रीमैच्योर क्लोजर से पहले इन नियमों को अच्छी तरह समझ लें, ताकि उन्हें ब्याज में नुकसान न उठाना पड़े।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा