1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI में 36 महीनों के लिए ₹3,60,000 की एफडी कराने पर कितना मिलेगा रिटर्न? समझें कैलकुलेशन

SBI में 36 महीनों के लिए ₹3,60,000 की एफडी कराने पर कितना मिलेगा रिटर्न? समझें कैलकुलेशन

 Published : Apr 07, 2026 12:21 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 12:21 pm IST

भारतीय स्टेट बैंक की एफडी स्कीम में वर्तमान में सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहको के मुकाबले ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

एफडी में जमा रकम का बाजार के उतार-चढ़ाव से कोई लेना-देना होता है।- India TV Hindi
एफडी में जमा रकम का बाजार के उतार-चढ़ाव से कोई लेना-देना होता है। Image Source : FREEPIK

अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित रखते हुए बेहतर रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। खासकर भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI जैसे बड़े बैंक में निवेश करने पर सुरक्षा के साथ स्थिर ब्याज भी मिलता है। लेकिन सवाल यह है कि अगर आप ₹3,60,000 की एफडी 36 महीनों (3 साल) के लिए कराते हैं, तो आखिर मैच्योरिटी पर आपको कुल कितना पैसा मिलेगा? यहां हम इसी बात को समझने की कोशिश करते हैं। इसकी पूरी कैलकुलेशन से आपको रिटर्न का एक आइिडया मिल जाएगा। इससे आप अपने निवेश का सही फैसला ले सकेंगे।

कितना मिल रहा ब्याज

मौजूदा समय में एसबीआई 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम की FD पर आम नागरिकों को 6.30% प्रति वर्ष की ब्याज दर दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50% लाभ के साथ 6.80% प्रति वर्ष मिलता है।

समझें रिटर्न का कैलकुलेशन

अगर आप एक सामान्य ग्राहक हैं और SBI में 36 महीने के लिए एफडी में 3,36,000 रुपये जमा करते हैं तो 6.30% ब्याज के आधार पर कैलकुलेशन के मुताबिक, रिटर्न के तौर पर 69,304 रुपये मिलेंगे। यानी मैच्योरिटी पर कुल 4,05,304 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसी तरह, अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो 6.80 प्रतिशत ब्याज के आधार पर कैलकुलेट करें तो कुल रिटर्न 75,330 रुपये मिलेंगे। यानी आखिर में 4,11,330 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। खास बात यह है कि इस रकम पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलेगा, बाजार के उतार-चढ़ाव से इसका कोई लेना-देना नहीं होगा। 

समझ लें ये महत्वपूर्ण बातें 

एसबीआई की एफडी स्कीम के तहत जमा ब्याज तिमाही कंपाउंडिंग पर आधारित है, इसलिए साधारण ब्याज से ज्यादा रिटर्न मिलता है। अगर आप टैक्स स्लैब में आते हैं, तो TDS कट सकता है, जिसे आप Form 15G/15H जमा करके बचा सकते हैं। मैच्योरिटी अमाउंट में मूल राशि + ब्याज दोनों शामिल हैं। एक और बात समझ लें, ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं। FD खोलने से पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच में लेटेस्ट रेट की पुष्टि जरूर कर लें।

(Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा