1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Wife के साथ Post Office की स्कीम में करें निवेश, हर महीने मिलेगा ‌₹9000 का फिक्स ब्याज

Wife के साथ Post Office की स्कीम में करें निवेश, हर महीने मिलेगा ‌₹9000 का फिक्स ब्याज

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 02, 2025 08:00 pm IST,  Updated : Jul 02, 2025 08:00 pm IST

एसआईएस के तहत आपको एकमुश्त निवेश करना होता है, जिस पर आपको हर महीने सीधे आपके बचत खाते में ब्याज का भुगतान किया जाता है।

mis, monthly income scheme, mis scheme, monthly income scheme scheme, mis interest rate, mis maturit- India TV Hindi
मंथली इनकम स्कीम पर मिल रहा है 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज Image Source : FREEPIK

Post Office Schemes: भारतीय रिजर्व बैंक इस साल रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। ये कटौती 3 बार में की गई है। आरबीआई ने सबसे पहले फरवरी में 0.25 प्रतिशत, अप्रैल में 0.25 और फिर जून में सीधे 0.50 प्रतिशत रेपो रेट घटा दिया। आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद सभी बैंकों ने बचत खातों पर दिए जाने वाले ब्याज में भी कटौती कर दी। हालांकि, पोस्ट ऑफिस ने अभी तक अपने किसी भी बचत खाते की ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर निवेश करें तो आपको हर महीने 9000 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा।

5 साल में मैच्यॉर हो जाती है पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम

पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को कई तरह की स्कीम्स में पैसा लगाने का विकल्प देता है। पोस्ट ऑफिस की एमआईएस यानी मंथली इनकम स्कीम भी इन्हीं में से एक है। एसआईएस के तहत आपको एकमुश्त निवेश करना होता है, जिस पर आपको हर महीने सीधे आपके बचत खाते में ब्याज का भुगतान किया जाता है। पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम 5 साल में मैच्यॉर हो जाती है, जिसके बाद आपके निवेश के पूरे पैसे आपके खाते में वापस भेज दिए जाते हैं। इस स्कीम के तहत सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं।

मंथली इनकम स्कीम पर मिल रहा है 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज

मंथली इनकम स्कीम पर अभी 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है और आपको हर महीने गारंटी के साथ फिक्स ब्याज मिलता रहता है। जैसा कि हमने आपको बताया कि इस स्कीम के तहत जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 साल रुपये जमा करा सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में अपनी पत्नी के साथ मिलकर जॉइंट अकाउंट में 14,60,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको हर महीने 9003 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा, जो सीधे आपके डाकघर बचत खाते में आएगा।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा