1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. LIC ने लॉन्च की नई पॉलिसी जीवन धारा II, नया एन्यूटी प्लान और गारंटीड इनकम, जानिए क्या है खास

LIC ने लॉन्च की नई पॉलिसी जीवन धारा II, नया एन्यूटी प्लान और गारंटीड इनकम, जानिए क्या है खास

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 20, 2024 05:21 pm IST,  Updated : Jan 20, 2024 05:21 pm IST

LIC Jeevan Dhara II : एलआईसी ने जीवन धारा II नाम से नया प्लान लॉन्च किया है। LIC जीवन धारा II को 22 जनवरी, 2024 से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से खरीदा जा सकता है।

एलआईसी का नया प्लान- India TV Hindi
एलआईसी का नया प्लान Image Source : FILE

LIC Jeevan Dhara II : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक नया इंश्योरेंस प्लान- जीवन धारा II (Jeevan Dhara II) लॉन्च किया है। यह एक इंडिविजुअल, सेविंग्स और डेफर्ड एन्युटी प्लान है। एलआईसी ने एक प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी है। यह एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग एन्युटी प्लान है। LIC जीवन धारा II को 22 जनवरी, 2024 से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से खरीदा जा सकता है।

क्या है आयु सीमा?

जीवन धारा II पॉलिसी में प्रवेश की न्यूनतम आयु 20 वर्ष है और पॉलिसी में प्रवेश की अधिकतम आयु 80/70/65 वर्ष माइनस डेफरमेंट पीरियड हो सकती है, जो चुने गए एन्युटी ऑप्शन पर निर्भर करती है। इस प्लान में एन्युटी शुरू से ही गारंटीड है और पॉलिसीधारकों के लिए 11 एन्युटी ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसके अलावा, उच्च आयु में उच्च एन्युटी रेट्स का प्रावधान है।

आइए LIC जीवन धारा II की कुछ खास बातें जानते हैं:

  • यहां पॉलिसी की स्थगन अवधि के दौरान लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलता है।
  • पॉलिसी के तहत अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके डेफरमेंट पीरियड के दौरान और जब पॉलिसी लागू हो, तब एन्युटी (टॉप-अप एन्युटी) बढ़ाने का विकल्प है।
  • यहां डेथ क्लेम को एकमुश्त राशि के रूप में,एन्युटी के रूप में या किस्तों के रूप में लेने का विकल्प है।
  • इस प्लान में लिक्विडिटी ऑप्शन भी उपलब्ध है।
  • डेफरमेंट पीरियड के दौरान या उसके बाद प्रीमियम/खरीद मूल्य की वापसी के साथ एन्यूटी ऑप्शंस के तहत लोन की सुविधा भी मिलती है।

LIC जीवन धारा II में एन्युटी ऑप्शन:

रेगुलर प्रीमियम: डेफरमेंट पीरियड 5 साल से 15 साल तक होता है।

सिंगल प्रीमियम: डेफरमेंट पीरियड 1 साल से 15 साल तक होता है।
सिंगल लाइफ एन्युटी और जॉइंट लाइफ एन्युटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

LIC