1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. होम लोन चाहिए? YONO App पर घर बैठे चेक करें एलिजिबिलिटी- यहां देखें अप्लाई करने का सबसे आसान तरीका

होम लोन चाहिए? YONO App पर घर बैठे चेक करें एलिजिबिलिटी- यहां देखें अप्लाई करने का सबसे आसान तरीका

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 20, 2024 08:19 am IST,  Updated : Aug 20, 2024 08:19 am IST

एसबीआई के पास होम लोन के लिए अप्लाई करने से पहले आपको होम लोन की ब्याज दरों के बारे में जान लेना सबसे ज्यादा जरूरी है। देश का सबसे बड़ा कर्जदाता एसबीआई 8.50 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दरों से होम लोन देता है।

SBI से होम लोन के लिए अप्लाई करना बेहद आसान- India TV Hindi
SBI से होम लोन के लिए अप्लाई करना बेहद आसान Image Source : FREEPIK

Home Loan Elegibility: अपना घर-गांव छोड़कर दूसरे शहरों में जाकर नौकरी करने वाले लोगों के लिए घर खरीदना काफी कठिन होता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि आप दूसरे शहरों में जाकर घर नहीं खरीद सकते हैं। देश के तमाम बैंक घर खरीदने के लिए होम लोन की सुविधा देते हैं। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं और घर खरीदने के लिए होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। 

8.50 प्रतिशत की ब्याज दर से होम लोन उपलब्ध

यहां हम आपको एसबीआई के योनो ऐप के जरिए होम लोन के लिए एलिजिबिलिटी चेक करने और लोन के लिए अप्लाई करने का सबसे आसान तरीका बताएंगे। एसबीआई के पास होम लोन के लिए अप्लाई करने से पहले आपको होम लोन की ब्याज दरों के बारे में जान लेना सबसे ज्यादा जरूरी है। देश का सबसे बड़ा कर्जदाता एसबीआई 8.50 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दरों से होम लोन देता है।

होम लोन एलिजिबिलिटी चेक करने और अप्लाई करने का पूरा तरीका

  • अपने मोबाइल फोन में योनो ऐप खोलें और मेन्यू में जाकर Loans पर क्लिक करें।
  • अब आपको Home Loan पर क्लिक करना है।
  • अगले स्टेप में आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी।
  • अब आपको अपना इनकम सोर्स बताना है कि आप नौकरी से पैसे कमाते हैं या अपने बिजनेस से।
  • अगले स्टेप में आपको अपनी मंथली इनकम की जानकारी देनी होगी।
  • अगर आपका पहले से कोई लोन चल रहा है तो यहां आपको मौजूदा लोन की जानकारी देनी होगी।
  • ये सभी जानकारी देते ही आपकी स्क्रीन पर जरूरी जानकारी के साथ होम लोन ऐप्लिकेशन की एलिजिबिलिटी आ जाएगी। 
  • अब आपको I am Interested पर क्लिक करना है।
  • अगले स्टेप में आपको मांगी गई सभी डिटेल्स भरनी है और Submit पर क्लिक करना है। 
  • इतना करने के बाद आपके ऑनलाइन ऐप्लिकेशन फाइल हो जाएगी, जिसके बाद बैंक की ओर से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कॉल आ जाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा