1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office की यह स्कीम है बेजोड़, 6.9% से 7.5% तक मिल रहा ब्याज, टैक्स छूट भी

Post Office की यह स्कीम है बेजोड़, 6.9% से 7.5% तक मिल रहा ब्याज, टैक्स छूट भी

 Written By: Sourabha Suman
 Published : Sep 11, 2023 07:56 am IST,  Updated : Sep 11, 2023 08:20 am IST

निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है। पोस्ट ऑफिस में निवेश की रकम पूरी तरह सुरक्षित होती है।

Post Office- India TV Hindi
पोस्ट ऑफिस Image Source : PTI

अगर आप उन निवेशकों में से हैं जो थोड़े कम रिटर्न लेकिन सेफ इन्वेस्टमेंट में भरोसा करते हैं तो पोस्ट ऑफिस (Post Office)की टाइम डिपोजिट स्कीम (Post Office time deposit scheme) आपके लिए बेहद शानदार ऑप्शन है। इसे आप फिक्स्ड डिपोजिट (FD) स्कीम मान सकते हैं। आप इसमें बेहतर रिटर्न के साथ निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है। पोस्ट ऑफिस में निवेश की रकम पूरी तरह सुरक्षित होती है।

कौन कर सकता है निवेश

कोई भी भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट अकाउंट (Post Office time deposit account) खोल सकता है। इसमें सिंगल, ज्वाइंट यहां तक कि तीन लोग मिलकर भी ज्वाइंट अकाउंट ओपन करा सकते हैं। अगर कोई नाबालिग है तो उसकी तरफ से अभिभावक इसमें निवेश कर सकते हैं। 10 साल से ज्यादा उम्र का नाबालिग अपने नाम से भी यह अकाउंट चला सकता है। अगर कोई अस्वस्थ मन का है तो उसकी तरफ से उसके अभिभावक अकाउंट खोल सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इसमें अनलिमिटेड संख्या में अकाउंट ओपन कराया जा सकता है।

निवेश और रिटर्न

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट स्कीम (Post Office time deposit scheme) के तहत कस्टमर्स को 1,2, 3 और 5 साल के लिए निवेश करने के ऑप्शन मिलते हैं। निवेश की शुरुआत कम से कम 1000 रुपये से शुरू की जा सकती है। बात रिटर्न यानी निवेश पर मिलने वाले ब्याज की करें को एक साल की अवधि वाले निवेश पर 6.9%, दो साल और तीन साल के लिए 7.0% और पांच साल के लिए निवेश करने पर आपको 7.5% सालाना ब्याज ऑफर किया जाएगा। इसमें 100 के मल्टीपल में आप चाहे जितनी मर्जी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं।

पैसे निकालने की शर्त

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट अकाउंट (Post Office time deposit account) के ओपन होने से अगले छह महीने तक आप निवेश की गई राशि को निकाल नहीं सकते। अगर अकाउंट को छह महीने बाद लेकिन एक साल से पहले क्लोज कराते हैं तो आपको टाइम डिपोजिट वाला ब्याज नहीं, बल्कि पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर लागू ब्याज मिलेगा। आप चाहें तो निवेश को मेच्योरिटी के बाद भी जारी रख सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरकर पोस्ट ऑफिस में जमा कराना होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा