1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम है धांसू, मिलता है 7.5% तक रिटर्न, समझें निवेश का पूरा फंडा

पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम है धांसू, मिलता है 7.5% तक रिटर्न, समझें निवेश का पूरा फंडा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 06, 2023 07:33 am IST,  Updated : Sep 06, 2023 07:33 am IST

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट स्कीम (post office time deposit scheme) में आप एक तय रकम निवेश कर पक्का रिटर्न हासिल कर सकते हैं। साथ ही आपके निवेश पर सुरक्षा की भी गारंटी है.

post office- India TV Hindi
पोस्ट ऑफिस Image Source : PTI

अगर आप एक परंपरागत निवेशक हैं और निवेश में रिस्क नहीं लेना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस (post office) की स्कीम शानदार मानी जाती है। इन्हीं में एक है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट स्कीम। इसमें  (post office time deposit scheme)आप एक तय रकम निवेश कर पक्का रिटर्न हासिल कर सकते हैं। साथ ही आपके निवेश पर सुरक्षा की भी गारंटी है. यह ठीक बैंकों की फिक्स्ड डिपोजिट स्कीम की तरह ही है। इसमें आप एक, दो, तीन और पांच साल के लिए रकम निवेश कर सकते हैं।

कितना मिलता है ब्याज

ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट स्कीम के तहत एक साल के निवेश पर 6.9%, दो साल के लिए 7.0%, तीन साल के लिए 7.0% और पांच साल के लिए किए गए निवेश पर 7.5% का ब्याज मिलता है। इसमें ब्याज का कैलकुलेशन तिमाही आधार पर होता है लेकिन सालाना आधार पर भुगतान किया जाता है। इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और 100 के मल्टीपल में चाहे कितनी भी रकम निवेश कर सकते हैं। 

अकाउंट ओपन होने से जुड़ी जरूरी बातें

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट स्कीम (post office time deposit scheme) के तहत सिंगल, ज्वाइंट यहां तक कि तीन लोग मिलकर भी ज्वाइंट अकाउंट ओपन करा सकते हैं। इतना ही नहीं, 10 साल की उम्र से ज्यादा का एक नाबालिग भी अपने नाम से इस स्कीम के तहत अकाउंट चला सकता है। इस स्कीम में 5 साल के लिए निवेश करने का एक शानदार बेनिफिट यह भी है कि आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट भी मिलती है.   

शर्तें भी हैं लागू

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आप इस अकाउंट (post office time deposit scheme) के तहत निवेश की गई राशि को मैच्योरिटी से पहले ही निकालना चाहते हैं तो आपको कम से कम 6 महीने का इंतजार करना होगा. अगर अकाउंट को 6 महीने बाद लेकिन एक साल से पहले बंद कराया जाता है तो इस पर सेविंग अकाउंट पर लागू ब्याज दर ही मिलेगा, टाइम डिपोजिट वाला नहीं.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा