1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Pre Approved Loan: जानिए प्री-अप्रूव्ड लोन लेने की प्रक्रिया और इसकी खासियत

Pre Approved Loan: जानिए प्री-अप्रूव्ड लोन लेने की प्रक्रिया और इसकी खासियत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 08, 2023 10:00 pm IST,  Updated : Apr 08, 2023 10:00 pm IST

किसी भी बैंक का लोन संस्था में पहले से अकाउंट होने पर इसके ग्राहक को Pre Approved Loan मिलते हैं। प्री-अप्रूव्ड लोन के लिए क्रेडिट हिस्ट्री सही होना चाहिए। डिफॉल्टर या समय पर EMI नहीं देने वाले लोग इसके पात्र नहीं है। जानिए प्री-अप्रूव्ड लोन लेने की प्रक्रिया और इसकी खासियत।

About Pre Approved Loan- India TV Hindi
प्री-अप्रूव्ड लोन के नियम और शर्तें Image Source : CANVA

Pre Approved Loan: होम, पर्सनल या कार कोई भी लोन लेने के लिए क्रेडिट स्कोर सही होना बेहद जरूरी है। आमतौर पर जब भी लोगों को मोटे पैसे की जरूरत पड़ती है, वह इसके लिए बैंक में लोन अप्लाई करते हैं। बैंक या लोन संस्था में सभी डाक्यूमेंट्स जमा करने के बाद इसे वेरीफाई होने पर ही अप्रूवल ले पाते हैं। ऑनलाइन लोन अप्लाई करने के बाद किसी भी डॉक्यूमेंट में कमी होने पर अप्रूवल लेना काफी मुश्किल होता है। Pre Approved Loan इससे काफी अलग है। प्री-अप्रूव्ड लोन लेने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। यहां जानिए प्री-अप्रूव्ड लोन की खासियत।

प्री-अप्रूव्ड लोन क्या है

Pre Approved Loan लोन संस्थाओं और बैंक की तरफ से ग्राहकों के क्रेडिट स्कोर, आय, व्याव और सैलरी के अलावा उनकी जरूरत के अनुसार ऑफर किए जाते हैं। आमतौर पर यह पेपरलेस होता है। आप ऑनलाइन कुछ डाक्यूमेंट्स जमा करने के बाद बेहद आसानी से इस राशि को अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अन्य लोन के मुकाबले प्री-अप्रूव्ड लोन पर ब्याज की दरें भी काफी कम होती है। इसे आप अपनी जरूरत के अनुसार कभी भी क्लेम कर सकते हैं।

प्री-अप्रूव्ड लोन लेने की प्रक्रिया

1. जिन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर है और जीरो लोन डिफ़ॉल्ट हिस्ट्री है वे प्री-अप्रूव्ड लोन चेक कर सकते हैं। 

2. Pre Approved Loan के बारे में कस्टमर को वॉट्सऐप, ईमेल, एसएमएस के अलावा कॉल के माध्यम से जानकारी दी जाती है। 
3. आप प्री-अप्रूव्ड लोन चेक करने के लिए अपने आसपास मौजूद किसी भी लोन एग्रीगेटर से संपर्क कर सकते हैं। 
4. Pre Approved Loan ऑफर होने के बाद जरूरी डाक्यूमेंट्स जमा देकर घर बैठे ऑनलाइन इस राशि को क्लेम कर सकते हैं। 
5. आप सीधे अपने आस पास मौजूद ब्रांच में विजिट करने के बाद प्री-अप्रूव्ड लोन के लिए आवेदन दें।

प्री-अप्रूव्ड लोन की खासियत

प्री-अप्रूव्ड लोन की खासियत एक नहीं बल्कि बहुत सारे हैं। दरअसल इसके लिए आपको बहुत कम दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं। इसे ऑनलाइन भी क्लेम कर सकते हैं। Pre Approved Loan प्रोसेसिंग में अन्य लोन के मुकाबले बहुत कम समय लगता है। इस लोन को लेने के बाद आप 1 से 5 वर्ष के भीतर अपनी सुविधा के मुताबिक पेमेंट कर सकते हैं। क्रेडिट हिस्ट्री सही होने पर कई बार ग्राहक अधिक ब्याज के बोझ से भी बच जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा