1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Home Loan पर करें बड़ी बचत, ये टॉप 8 बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज पर लोन

Home Loan पर करें बड़ी बचत, ये टॉप 8 बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज पर लोन

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 13, 2024 11:29 am IST,  Updated : Apr 13, 2024 11:30 am IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 5 अप्रैल की अपनी नीति समीक्षा में लगातार सातवीं बार ब्याज दरों को स्थिर रखा। इसके चलते अधिकांश बैंक ने होम लोन पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Home Loan - India TV Hindi
होम लोन Image Source : FILE

Home Loan लंबी अवधि का लोन होता है। आमतौर पर 15 से 20 साल तक होम लोन चलता है। इसके चलते लोगों को ब्याज के रूप में बड़ी रकम का भुगतान करना पड़ता है। अगर ब्याज की दर कम हो तो लंबी अवधि में होम लोन पर बड़ी बचत हो जाती है। हम आपको सबसे कम ब्याज पर होम लोन दे रहे हैं उन 5 बैंकों के बारे में बता रहे हैं। अगर आप टॉप 5 बैंकों- बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक द्वारा दी जाने वाली वर्तमान होम लोन ब्याज दरों को देखें, तो आप पाएंगे कि उनकी दरें 8.4% से 10.90% तक हैं। इन बैंकों से होम लोन लेकर आप बड़ी बचत कर सकते हैं। 

बैंक ऑफ बड़ौदा 

बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) 30 साल तक की अवधि के लिए होम लोन पर ब्याज की दर 8.4% प्रति वर्ष से शुरू होकर 10.90% तक है। 

पंजाब नेशनल बैंक 

पंजाब नेशनल बैंक की होम लोन की ब्याज दरें 8.4% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं और 30 साल तक की अवधि के लिए 10.25% प्रति वर्ष (फ्लोटिंग आधार पर) तक जाती हैं। 

एसबीआई होम लोन 

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) वर्तमान में 30 वर्षों तक की अवधि के लिए 8.50% प्रति वर्ष से शुरू होकर 9.85% तक की होम लोन ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है।

एचडीएफसी बैंक 

एचडीएफसी बैंक का होम लोन 30 साल तक की अवधि के लिए 8.7% प्रति वर्ष से शुरू होता है और 10 करोड़ रुपये तक की ऋण राशि होती है। कोई व्यक्ति संपत्ति की कीमत का 90% तक ऋण प्राप्त कर सकता है। 

आईसीआईसीआई बैंक 

आईसीआईसीआई बैंक वर्तमान में 30 साल तक की अवधि के लिए 8.75% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली होम लोन ब्याज दरों की पेशकश करता है। बैंक 0.5% प्रोसेसिंग शुल्क लेता है। 

केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक 

केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया होम लोन पर 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज ले रहे हैं। 20 साल की अवधि के लिए 75 लाख रुपये के होम लोन पर ईएमआई 64,650 रुपये होगी। कोटक महिंद्रा बैंक में होम लोन पर ब्याज की दर 8.7 प्रतिशत से शुरू होता है। 20 साल की अवधि के लिए 75 लाख रुपये के होम लोन पर ईएमआई 65,550 रुपये होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा